Breaking News

अंबिकापुर@10 दिनों तक रहेगी गणपति बप्पा मोरया की गूंज

Share

अंबिकापुर,18 सितम्बर 2023 (घटती-घटना)।दस दिवसीय गणपति उत्सव का शुभारंभ मंगलवार से होगा। घरों और पंडालों में भगवान गणपति की स्थापना के साथ विधि-विधान से पूजन-अर्चना की जाएगी। दस दिन तक आराधना के बाद अनंत चतुर्दशी को गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन होगा। सोमवार को लोग गाजे-बाजे के साथ गणेश प्रतिमाओं को स्थापना के लिए ले गए। मंगलवार को गणेश प्रतिमाओं की विधि-विधान से स्थापना की जाएगी। पंडालों में 10 दिन तक गणपति बप्पा मोरया की गूंज रहेगी। शहर में जगह-जगह आकर्षक पंडाल तैयार किए गए हैं।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल, दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न

Share विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां -संवाददाता-सूरजपुर,24 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply