Breaking News

अम्बिकापुर@अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण की प्रभावी रोकथाम हेतु खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही जारी

Share


अम्बिकापुर, 16 सितम्बर 2023 (घटती-घटना)। कलेक्टरकुंदन कुमार के निर्देशानुसार खनि विभाग द्वारा जिले में रेत एवं अन्य खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण की प्रभावी रोकथाम हेतु कार्यवाही की गई है। प्राप्त निर्देशों का कड़ाई से पालन करते हुए खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। खनि विभाग अधिकारी ने बताया कि छाीसगढ़ गौण खनिज 2015 के तहत अवैध परिवहन में संलिप्त वाहनों को जप्त कर प्रकरण दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में खनिज कोयला के 7 वाहनों में प्रकरण दर्ज किया गया है। उल्लेखित खनिज रेत, मिट्टी और ईट के कुल 11 प्रकरणों में कार्यवाही कर कुल 1 लाख 74 हजार रुपये अर्थदण्ड की राशि वसूली हेतु प्रस्तावित की गई है।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल, दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न

Share विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां -संवाददाता-सूरजपुर,24 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply