Breaking News

रायपुर@उद्योगमंत्री दूसरों पर करते टीका टिप्पणी

Share


लेकिन अपने विभाग के सवालों का जवाब अन्य कोई देता हैं विपक्ष ने ली चुटकी
रायपुर,03 मार्च 2023 (ए)।
विधानसभा के बजट सत्र में विभागीय मंत्री की सदन में मौजूदगी के दौरान दूसरे मंत्री द्वारा सदन में जवाब देने पर विपक्ष ने आपत्ति जताई। भाजपा नेताओं ने इस मामले में विधानसभा उपाध्यक्ष संतराम नेताम से व्यवस्था देने की मांग की।
प्रश्नकाल के दौरान डॉ. रेणु जोगी ने उद्योग मंत्री कवासी लखमा से गौरेला पेंड्रा मरवाही व बलौदाबाजार, भाठापारा जिले में उद्योगों को दिए गए स्थायी पूंजी निवेश अनुदान के संबंध में सवाल किया। इसका जवाब देने के लिए वन मंत्री मोहम्मद अकबर उठे। उस समय अकबर के ही बगल में अपने स्थान पर उद्योग मंत्री लखमा भी बैठे थे।
इस पर बृजमोहन अग्रवाल और अजय चंद्राकर ने आपत्ति की। उन्होंने कहा कि सदन में मंत्री की मौजूदगी में कोई दूसरे मंत्री जवाब नहीं दे सकते। संसदीय कार्यप्रणाली में मंत्री की गैर मौजूदगी में जवाब देने का नियम है।
विधायकों ने आसंदी से पूछा कि क्या उनके पास विभागीय मंत्री की मौजूदगी में दूसरे मंत्री द्वारा जवाब देने की कोई सूचना है? इस पर विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा कि यह सामूहिक जिम्मेदारी है। विपक्ष के नेताओं ने सत्ता पक्ष के व्यवहार पर नाराजगी जताई।
नियमितीकरण पर विपक्ष ने रखी स्थगन की मांग आसंदी ने किया अग्राह्य
छत्तीसगढ़ विधानसभा के तीसरे दिन भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों ने सदन में काम रोको प्रस्ताव लाया। इस प्रस्ताव के दौरान प्रदेश भर में 148 दिनों से अनुकंपा नियुक्ति के लिए बैठी विधवाओं के प्रति अपनी संजीदगी जताई गई।
साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा 40 दिनों से किए जा रहे अनिश्चितकालीन हड़ताल का जिक्र किया गया। जिस पर भाजपा सदन में स्थगन प्रस्ताव लाकर चर्चा करवानी चाहती थी। भाजपा के वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल,पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक सहित नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने भी इन सभी विषयों की सिलसिलेवार जानकारी सदन को दी। लेकिन आसंदी से विधानसभा उपाध्यक्ष ने स्थगन को अग्राह्य कर दिया।
स्थगन आग्रह करने के बाद भाजपा के सदस्य सदन में ही जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और हंगामा करने लगे। हंगामे को देखते हुए आसंदी ने सदन को 5 मिनट के लिए स्थगित कर दिया।


Share

Check Also

बलरामपुर@ फर्जी निवास प्रमाण पत्र रैकेट का पर्दाफाश

Share छत्तीसगढ़ कोटे से केंद्रीय बलों में भर्ती कराने वाला गिरोह बेनकाब,मुख्य आरोपी समेत 4 …

Leave a Reply