Breaking News

रायपुर@छत्तीसगढ़ में रिकॉर्ड तोड़ धान खरीदी से प्रदेशवासियों में जबरदस्त उत्साह

Share


रायपुर , 02 फ रवरी 2023 (ए)। छत्तीसगढ़ में रिकॉर्ड तोड़ धान खरीदी के बाद जनता में जबरदस्त उत्साह दिखाई दे रहा है। इसका असर सोशल मीडिया पर भी देखने मिल रहा है। ट्विटर पर भारत भर में धानवान छत्तीसगढ़ ट्रेंड हो रहा है। इतना ही नहीं देश भर से लोग मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बधाई दे रहे हैं। यह सिलसिला लगातार कुछ घंटों से जारी है। बता दें कि प्रदेश में 1 नवंबर से 31 जनवरी तक चलाया जा रहा धान खरीदी महाभियान मंगलवार को पूरा हो चुका है।
इन तीन महीनों में किसानों से 1 करोड़ 7 लाख 51 हजार 858. 22 टन धान खरीदा गया। राज्य बनने के बाद से अब तक की यह रिकार्ड धान खरीदी है। शासन का दावा है कि कस्टम मिलिंग के लिए मिलर्स ने 90 लाख टन धान भी उठा लिया है। राज्य सरकार ने इस वर्ष 110 लाख टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा था। अधिकारियों की मानें तो किसानों के हित में हुए फैसलों के कारण उनकी संख्या बढ़ रही है, इसलिए खेती का रकबा भी बढ़कर 32 लाख हेक्टेयर से अधिक हो गया है। इस साल राज्य में 24.98 लाख किसानों का पंजीयन हुआ है, जिसमें लगभग 2.32 लाख नए किसान शामिल हैं। किसानों को धान विक्रय में सहूलियत हो इस लिहाज से इस वर्ष राज्य में 135 नए खरीदी केन्द्र शुरू किए गए। इससे राज्य में धान खरीदी के लिए 2617 केन्द्र हो गए। सामान्य धान 2040 रुपए प्रति मि्ंटल तथा ग्रेड-ए धान 2060 रुपए प्रति मि्ंटल की दर से खरीदा।
पंजाब के बाद दूसरा राज्य
छत्तीसगढ़ देश में पंजाब के बाद दूसरा राज्य है, जहां सर्वाधिक मात्रा में धान खरीदा गया है। समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों की संख्या के मान से यदि देखा जाए, तो छत्तीसगढ़ पूरे देश में अव्वल स्थान पर है। राज्य में 23 लाख 41 हजार 935 किसानों ने अपना धान समर्थन मूल्य पर बेचा है। समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों की संख्या के मान से यह आकड़ा इतना ज्यादा है कि देश के अन्य राज्य इसके आसपास भी नहीं है। बीते चार सालों में समर्थन मूल्य पर धान बेचने वालों किसानों की संख्या और धान खरीदी की मात्रा में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है, जिसके चलते छत्तीसगढ़ सेंट्रल पूल में धान के योगदानकर्ता राज्य के रूप में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।


Share

Check Also

बलरामपुर@ फर्जी निवास प्रमाण पत्र रैकेट का पर्दाफाश

Share छत्तीसगढ़ कोटे से केंद्रीय बलों में भर्ती कराने वाला गिरोह बेनकाब,मुख्य आरोपी समेत 4 …

Leave a Reply