Breaking News

अंबिकापुर@राजस्व पटवारी संघ ने भुइयां सॉफ्टवेयर का किया बहिष्कार

Share

अंबिकापुर, 12 दिसम्बर 2022 (घटती-घटना)। राजस्व पटवारी संघ सरगुजा ने प्रांतीय निकाय के आवाहन पर भुइयां सॉफ्टवेयर में हो रहे लगातार बदलाव के चलते राजस्व शासकीय कर्मचारियों और आम जनता की परेशानी को देखते हुए बहिष्कार किया गया।
छाीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से भुइयां ऐप लागू किया गया है। यह ऐप किसानों और शासकीय कर्मचारियों के लिए फांस बन चुका है। ऐप से परेशान हो चुके शासकीय कर्मचारियों ने ऐप को लेकर अब मोर्चा खोल दिया है। पटवारी संघ के जिला अध्यक्ष ने बताया भुइयां सॉफ्टवेयर में लगातार हो रहे बदलाव के कारण किसानों के खाते में समवेत परिवर्तन, रकबा, फसल का गायब हो जाना आदि समस्या बनी हुई है। इससे काफी परेशानी हो रही है।


Share

Check Also

रामानुजनगर@ हेलमेट छूटा,कुछ देर बाद हादसा…नशेड़ी बाइक सवार की टक्कर से स्कूल संचालक की मौत

Share पेट्रोल पंप उद्घाटन समारोह से लौटते समय हुआ हादसा, रामानुजनगर अस्पताल में उपचार के …

Leave a Reply