अंबिकापुर, 12 दिसम्बर 2022 (घटती-घटना)। राजस्व पटवारी संघ सरगुजा ने प्रांतीय निकाय के आवाहन पर भुइयां सॉफ्टवेयर में हो रहे लगातार बदलाव के चलते राजस्व शासकीय कर्मचारियों और आम जनता की परेशानी को देखते हुए बहिष्कार किया गया।
छाीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से भुइयां ऐप लागू किया गया है। यह ऐप किसानों और शासकीय कर्मचारियों के लिए फांस बन चुका है। ऐप से परेशान हो चुके शासकीय कर्मचारियों ने ऐप को लेकर अब मोर्चा खोल दिया है। पटवारी संघ के जिला अध्यक्ष ने बताया भुइयां सॉफ्टवेयर में लगातार हो रहे बदलाव के कारण किसानों के खाते में समवेत परिवर्तन, रकबा, फसल का गायब हो जाना आदि समस्या बनी हुई है। इससे काफी परेशानी हो रही है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur