Breaking News

बैकु΄ठपुर@विधायक ने तितौली में 49 लाख की सड़क का भूमिपूजन कर केल्हारी अनुभाग का किया शुभारंभ

Share

  • रवि सिंह-

बैकु΄ठपुर 23 अक्टूबर 2021 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ सरकार की महती योजना के तहत ग्राम पंचायत कुवारपुर शिविर में बैगा, चेरवा, पंडो एवं अजजा, अजा तथा अविप के कुल 43 ग्रामो के 130023हितग्रहियों को स्थायी सामाजिक प्रास्थिति जाति व निवास प्रमाण पत्र का वितरण विधायक गुलाब कमरो के द्वारा किया गया। इस दौरान विधायक गुलाब कमरो जिला प्रशासन व खण्ड स्तर पर इस कार्य मे लगे अधिकारी कर्मचारियों की तारीफ की, उल्लेखनीय है कि कोरिया जिले में आजादी के बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि शिविर लगा कर इतनी बड़ी संख्या में जाति प्रमाण पत्र का वितरण किया जा रहा है, अन्यथा पूर्व की सरकार में हितग्राहियों को जाती प्रमाण पत्र बनवाने में पसीने छूट जाए करते थे कुवारपुर शिविर में बैगा जाति के 222,चेरवा 2,पंडो 6,अन्य अजजा 605,अजा 60 एवं अविप के 215 सहित कुल 1300 जाति एवं निवास प्रमाण पत्र का वितरण हुआ । विधायक ने ग्राम कुवांरपुर 23, ककलोडी 9, गोधौरा 16, तिलौली 8, कोईलरा 11, सगरा 8, पोड़ी 5, माथमौर 25, कुरकुटी 11, गढ़वार 11, मन्टोलिया 2, पटपरटोला 6, चंदेला 3, फुलझर 52 , सरबोरा 22, रामगढ 122¸, मोहनटोला 23, मट्टा 18, बलौदा 3, गिरवानी 4, लाखनटोला 15, जोलगी 19, तोजा 71, आरा 61, बहरासी 34, कांसीटोला 26, खाड़ाखोह 78, खेतौली 23, पिछौराबांध 14, कुदरा 17, मसौरा 5, टिकुरीटोला 3, कंजिया 8, घटइ 63, चांटी 49, जमथान 43, डोंगरीटोला 31, सिरखोला 4, मलकडोल 71, मन्नौढ़ 33, भुमका 8, गांजर 7, पतवाही 45, हितग्रहियों को प्रमाण पत्र वितरण किया वही चार दिवसीय प्रवास का कुल योग किया जाए तो लगभग 5 हजार से अधिक लोगो को जाति निवास प्रमाण पत्र एवं सैकड़ो किसानों व हितग्राहियों को वन अधिकार ऋण पुस्तिका व बीज का वितरण विधायक गुलाब कमरो के द्वारा किया गया। विधायक गुलाब कमरो ने आज के शिविर में 16 हितग्राहियों को वन अधिकार पत्र का वितरण किया साथ ही 50 किसानों को बीज वितरण कर शासन के कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दिया, इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ कुणाल दुदावत, अपरकलेक्टर अहिरवार एस.एसडीएम अरुण कुमार सोनकर, तहसीलदार मनोज पैकरा, सीईओ बीएल देहारी,जनपद अध्यक्ष डॉ विनयशंकर सिंह,उपाध्यक्ष राजेश साहू,जिला महामंत्री रामनरेश पटेल, जनपद सदस्य मकसूद आलम, राजकुमार पूरी, विमल हितकर, इमरान शेख, सहित सरपंचगण, सचिवगण, ग्रामीण जनप्रतिनिधिगण व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे

49 लाख की सड़क का किया भूमिपूजन

विधायक गुलाब कमरो ने अपने दौरे के दौरान ग्राम पंचायत तितौली में मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के तहत 49 लाख 17 हजार की लागत से बनने वाली सड़क का भूमिपूजन किया, इस दौरान विधायक गुलाब कमरो ने कहा कि सरकार क्षेत्रवासियों की सरकार है, क्षेत्र के विकास के लिए मैं सतत प्रयास रत हूँ। क्षेत्र के विकास के लिए राशि की कमी नही होगी ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के साथ मूल भूत सुविधाओं का विस्तार करना ही हमारा उद्देश्य है।


Share

Check Also

GHATATI-GHATANA PAPER PDF 02 JUNE 2026

Share 02 JUNE 2026 AMBIKAPUR GG NEWS PAPER1 11Download Share

Leave a Reply