Breaking News

भुवनेश्वर @ ओडिशा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप मांझी ने दिया इस्तीफा

Share


भुवनेश्वर ,22 अक्टूबर 2021 ( ए )। ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष और नवरंगपुर से पूर्व सांसद प्रदीप मांझी ने शुक्रवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।
श्री मांझी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे एक पत्र में कहा, मैं बेहद दुख और पीड़ा के साथ यह कहना चाहता हूं कि मैंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का फैसला किया है।
उन्होंने कहा, मैं बेहद दुख के साथ पार्टी छोड़ रहा हूं। इसके लिए मुझे क्षमा कर दें। हालांकि मैं आपकी विचारधारा के अनुरूप अपने कर्तव्य का निर्वहन करता हूं और लोगों को पूर्ण संतुष्टि देने के साथ उनकी सेवा करना जारी रखूंगा।
पूर्व सांसद ने कहा कि वह जरूरतमंद लोगों की सेवा करने के उद्देश्य से पूरे उत्साह के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए थे। मांझी ने अपने इस्तीफे की प्रति श्री राहुल गांधी, पार्टी के ओडिशा मामलों के प्रभारी चेल्ला कुमार, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष निरंजन पटनायक और एआईसीसी सचिव रुद्र राजू को भी भेजी है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@पेपर लीक से ध्वस्त हो रही शिक्षा व्यवस्था युवाओं का भविष्य संकट में : पवन खेड़ा

Share नई दिल्ली,01 जून 2026। कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को ध्वस्त करने …

Leave a Reply