अब 30 अक्टूबर तक एन डी पी एस कोर्ट ने बढ़ाई हिरासत
मुंबई ,21 अक्टूबर २०२१ ( ए )। स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट ने आर्यन खान और अन्य लोगों की न्यायिक हिरासत को 30 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा लिया है। अदालत ने आर्यन खान को जमानत देने से इनकार कर दिया था। इसके बाद आर्यन खान ने हाई कोर्ट का रुख किया है, जिस पर अदालत ने मंगलवार को सुनवाई करने का फैसला लिया है। इस बीच अनन्या पांडे गुरुवार को दोपहर 3.30 बजे के करीब एनसीबी के दफ्तर पहुंचीं और एजेंसी की ओर से पूछे गए सवालों के जवाब दिए। एक्ट्रेस अपने पिता चंकी पांडे के साथ एनसीबी की दफ्तर पहुंची थीं। आर्यन खान से ड्रग्स को लेकर अनन्या की ओर से वॉट्सऐप चैट करने की बात सामने आई थी। इस पर एजेंसी ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur