सूरजपुर 17 अक्टूबर 2021 (घटती-घटना)। आज प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिला संगठन के निर्देशन मैं शहर मंडल के नेतृत्व में समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रदेश से लेकर मंडल पदाधिकारियों व समस्त सम्मानित कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में भाजयुमो शहर मंडल सूरजपुर के बैनर तले पत्थलगांव में मां दुर्गा के विसर्जन के दौरान नशे के कारोबारियों द्वारा अपनी गाड़ी से श्रद्धालुओं को रौंद दिया था जिस घटना में एक बाल भक्त की मौके पर ही मृत्यु व 25 से 30 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हुए है जिसमें 4 भक्तों के मृत होने की बात सामने आई है इस दुखद हादसे के विरोध में दिन प्रतिदिन प्रदेश की निकम्मी सरकार और उस सरकार के मुखिया भूपेश बघेल द्वारा नशे के सौदागरों को खुली छूट के साथ पूर्ण संरक्षण दिया जा रहा है जिससे रोजाना हजारों की संख्या में दुर्घटनाएं हो रही है और ना जाने इन एक्सीडेंट ओं में रोज सैकड़ों घरों के चिराग बुझा दिए जा रहे हैं इसके बावजूद भूपेश बघेल उत्तर प्रदेश में राजनीति की रोटियां सेक रहे हैं इसके विरोध में आज रविवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय से प्रदेश की निकम्मी भूपेश बघेल सरकार की शव यात्रा को लेकर अग्रसेन चौक पहुंच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का विशाल पुतला दहन किया गया जिसमें भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदेश की निकम्मी तानाशाह भ्रष्ट भूपेश बघेल सरकार को आड़े हाथ लेते हुए खूब कोसा और जमकर नारेबाजी की जिसमें भूपेश तेरी तानाशाही भूपेश तेरी गुंडागर्दी नशे के कारोबारियों के संरक्षक भूपेश बघेल भूपेश बघेल मुर्दाबाद गृह मंत्री इस्तीफा दो ताम्रध्वज साहू मुर्दाबाद किन्नरों के साथ कार्यकर्ताओं की मांग मृतक के परिवारों को एक करोड़ और नौकरी दो घायलों के परिवारों को 25 लाख और समुचित इलाज दो जैसे आवाज से गूंज उठा सूरजपुर। इस कार्यक्रम के दौरान जिला कोषाध्यक्ष थलेश्वर साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय अग्रवाल, अरविंद मिश्रा, भोलाशंकर साहु, सत्यनारायण गुप्ता, अजय सिंह, लाल मोहम्मद, जिला उपाध्यक्ष यशवंत प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष किशन देवांगन, शहर महामंत्री संस्कार अग्रवाल प्रीतम सोनी, उपाध्यक्ष संजू सोनी, पंकज सोनी, संजय यादव, राकेश महाराज, मयंक तिवारी, रितिक सोनी, बजरंग राजवाड़े, विक्रम प्रताप सिंह, अनिल गुप्ता, विकास साहू, विशाल देवांगन, चंकी देवांगन, धीरेंद्र शुक्ला, संदीप जयसवाल, सहित भारी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता सक्रिय थे
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur