Breaking News

नई दिल्ली @ मनमोहन सिंह को डेंगू,मगर उनकी सेहत में सुधार हो रहा

Share


नई दिल्ली ,16 अक्टूबर 2021 (ए)।
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को डेंगू हो गया है लेकिन उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। एम्स के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी है। 89 वर्षीय कांग्रेस नेता को बुखार के बाद कमजोरी की शिकायत के बाद बुधवार शाम दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था। उनके स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए एम्स के एक अधिकारी ने शनिवार को कहा, उन्हें डेंगू होने का पता चला है लेकिन अब उनकी प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ रही है और उनकी हालत में सुधार हो रहा है। सिंह को अस्पताल के कार्डियो-न्यूरो सेंटर के एक निजी वार्ड में भर्ती कराया गया है और डॉक्टर नीतीश नाइक के नेतृत्व में हृदय रोग विशेषज्ञों की एक टीम की देखरेख में हैं


Share

Check Also

हैदराबाद@आंध्र प्रदेश के पुट्टापर्थी जिले में गैस सिलेंडर फटने से चार मजदूरों की मौत,18 घायल

Share हैदराबाद,15 अप्रैल 2026। आंध्र प्रदेश के श्री सत्यसाई जिले (पुट्टापर्थी) के कम्मरावरिपल्ली गांव में …

Leave a Reply