Breaking News

अम्बिकापुर @ बेटे का अध्याय खत्म,पापा का शुरू

Share


-डॉ राजकुमार मिश्र-
अम्बिकापुर, 12 अक्टूबर 2021 (घटती-घटना )। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा जिन्होंने नेतागिरी के फील्ड में आने से पहले खुद को खतरनाक गुंडा बताया था और जिनके खिलाफ मर्डर के एक मामले ने हाईकोर्ट ने अपना डिसीजन 2018 से ” सुरक्षित”रखा है,वो आज देशभर में कांग्रेस के तीखे धिक्कार का पात्र बन रहे।कांग्रेस समेत विपक्ष के लगभग सारे नेता राज्यमंत्री को मंत्रिमंडल से फौरन निकालने की मांग पर अड़ गए है।हालात की गम्भीरता को भापकर यूपी में चुनावी दहलीज पर खड़ी भाजपा में सकपकाहट देखी जरही है। खबर है कि यूपी भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव ने इशारों में मिश्रा को फटकार भी लगाई है साथ ही उन्हें दिल्ली भी बुलाया है।प्रेक्षकों के अनुसार मोदी सरकार पूरी तरह बैकफुट पर आ गई है।हाथरस के बहुचर्चित कांड के बाद विपक्ष को लखीमपुरखीरी का नृशंस हत्याकांड बहुत मजबूत मुद्दे के तौर पर मिल गया है जिसके चलते अब उक्त भूतपूत्व गुंडे मन्त्रीजी की मोदी मंत्रिमंडल से छंटनी हो सकती है
आज मुंबई के आर्थर रोड जेल में अपनी करनी के चलते बन्द रखे गए चार किसानों समेत आठ लोगो की हत्या के आरोपी आशीष मिश्रा को मंगलवार से तीन दिनों की पुलिस हिरासत में सौंपने का आदेश जिला सेसन्स कोर्ट ने दे दिया।आदेश के मुताबिक केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के इस सपूत को पुलिस के थर्ड डिग्री टार्चर से बचाने के लिए उसे वकीलों के साथ पुलिस की पूछताछ भुगतने की इजाजत भी मिल गईहै


Share

Check Also

नई दिल्ली@पेपर लीक से ध्वस्त हो रही शिक्षा व्यवस्था युवाओं का भविष्य संकट में : पवन खेड़ा

Share नई दिल्ली,01 जून 2026। कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को ध्वस्त करने …

Leave a Reply