Breaking News

नई दिल्ली/रायपुर @ हिमाचल प्रदेश के स्टार प्रचारक बने भूपेश,लिस्ट में गायब राहुल-प्रियंका

Share


नई दिल्ली/रायपुर ,08 अक्टूबर 2021 ( ए )। हिमाचल प्रदेश की एक लोकसभा और तीन विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी सूची में छत्तीसगढ़ के मुख़्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम सबसे ऊपर है।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी द्वारा जारी सूची में 20 वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल किये गए हैं। लेकिन इसमें राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा का नाम नहीं है। लिस्ट मे छत्तीसगढ़ के ष्टरू भूपेश को पहली प्राथमिकता मिली है। वहीं दूसरे स्थान पर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को रखा गया है।
कन्हैया कुमार का नाम भी सूची में है,बतौर स्टार प्रचारक युवाओं को साधने उन्हें हिमाचल प्रदेश भेजा जा रहा है। इनके अलावा आशा कुमारी,जो मंत्री टीएस सिंहदेव की बहन हैं उन्हें भी स्टार प्रचारक बनाया गया है। नवजोत सिंह सिद्धू और संजय दत्त भी स्टार प्रचारकों में शुमार हैं।
गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में मंडी संसदीय क्षेत्र और तीन विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव 30 अक्टूबर को होंगे और मतगणना 2 नवंबर को होगी। चुनाव आयोग ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा के निधन के बाद मंडी के लिए उपचुनाव हो रहा है।
वहीं तीन विधानसभा सीटों में जुब्बल कोटखाई (शिमला जिला) से भाजपा के नरिंदर ब्रगटा, फतेहपुर (कांगड़ा जिला) से कांग्रेस के सुजान सिंह पठानिया और अर्की (सोलन जिला) से छह बार राज्य के मुख्यमंत्री रहे कांग्रेसी दिग्गज वीरभद्र सिंह के निधन के बाद सीट खाली हो गए थे।


Share

Check Also

नई दिल्ली@पेपर लीक से ध्वस्त हो रही शिक्षा व्यवस्था युवाओं का भविष्य संकट में : पवन खेड़ा

Share नई दिल्ली,01 जून 2026। कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को ध्वस्त करने …

Leave a Reply