Breaking News

नई दिल्ली@राहुल पर बरसे गृह मंत्री शाह…कहा…कुछ लोग संविधान जेब में रखते हैं,इसकी पुस्तक लहराने से पहले पढ़ना भी जरूरी

Share


नई दिल्ली,26 नवम्बर 2026। भाजपा ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में संविधान गौरव दिवस मनाया। इस आयोजन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के अलावा गृह मंत्री अमित शाह समेत भाजपा सांसद बांसुरी समेत कई अन्य नेता भी शामिल हुए। गृह मंत्री शाह ने इस मौके पर संविधान के लिए बलिदान देने वाले सपूतों को नमन करते हुए कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथ लिया। उन्होंने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि कुछ लोग संविधान की किताब,जेब में रखते हैं। सरेआम संविधान की किताब लहराते हैं, लेकिन इसे पढ़ना भी जरूरी है। अमित शाह ने कहा कि 2014 में केंद्र में हमारी सरकार बनने के बाद संविधान गौरव दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। इसका मकसद संविधान की भावना को देश के लोगों तक पहुंचाना था। उन्होंने कहा कि संविधान का सम्मान करना प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व की बात है और यह हमारी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है। गृह मंत्री ने कहा कि आजादी के बाद संविधान को सिर्फ सरकार चलाने वाली किताब के तौर पर देखने की कोशिश हुई। इसके मूल विचारों और भावना को देश के किशोरों,युवाओं और आम नागरिकों तक पहुंचाने की जरूरत पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद 2015 में हर साल 26 नवंबर को संविधान गौरव दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया गया। इसका उद्देश्य संविधान के सर्वोच्च मूल्यों को स्कूलों,कॉलेजों और देश के प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाना था। अमित शाह ने कहा कि संविधान देश के नागरिकों को यह अधिकार देता है कि वे तय कर सकें कि उन पर किस तरह शासन किया जाए। वहीं,सत्ता में बैठे लोगों के लिए यह जरूरी करता है कि वे संविधान की निर्धारित सीमाओं के भीतर रहकर सरकार चलाएं।
कई स्वतंत्रता सेनानियों ने हंसते-हंसते अपना सर्वोच्च बलिदान दिया…
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि 26 नवंबर 1949 को हमारे देश की एक नई यात्रा शुरू हुई। 1857 से 1947 तक चले 90 वर्षों के लंबे स्वतंत्रता संग्राम में अनगिनत बलिदान हुए। कई स्वतंत्रता सेनानियों ने हंसते-हंसते मां भारती को आजाद कराने के लिए यज्ञ की वेदी पर अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। कई लोगों ने अपना घर-बार, व्यापार, करियर, पढ़ाई-लिखाई सब कुछ छोड़कर इस महान राष्ट्र को आजाद कराने के लिए अथक प्रयास किए।


Share

Check Also

नई दिल्ली@भविष्य की सुरक्षा चुनौतियों के लिए तैयारी करना समय की जरूरत : राजनाथ सिंह

Share नई दिल्ली,26 नवम्बर 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उभरते जोखिमों का अंदाजा लगाने, …

Leave a Reply