Breaking News

नई दिल्ली@तिरुपति में चेन्नई के दंपती ने 121 किलो सोना चढ़ाया

Share


कीमत करीब 208 करोड़ रुपए,इस मंदिर में किसी भक्त का सबसे बड़ा दान


नई दिल्ली,26 नवम्बर 2026। तिरुमला के तिरुपति मंदिर में चेन्नई के एक भक्त ने गुरुवार को 121 किलो सोने के आभूषण दान किए। इनकी कीमत करीब 208 करोड़ रुपए है। यह दान वर्धमान जैन और उनकी पत्नी राधिका जैन ने दिया है। दान मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू की मौजूदगी में हुआ। दान में 9 सेट में रखे 45 जेवर और 238.2 कैरेट के हीरे शामिल हैं। दंपती ने मंदिर में भगवान वेंकटेश का मुकुट और पैरों के आभूषण भी चढ़ावे में दिए। भ्भ्ष्ठ के मुताबिक, तिरुमला में भगवान वेंकटेश्वर को किसी एक भक्त की ओर से दिया गया यह अब तक का सबसे बड़ा चढ़ावा है।
जैन ने कंपनी में अपना हिस्सा बेचा, उसी रकम से जेवर बनवाए : चेन्नई की कंपनी ‘वारा फ्यूचर एलएलपी’ के चेयरमैन वर्धमान जैन ने 121 किलो सोना दान किया। वर्धमान ने कंपनी में अपनी 60′ हिस्सेदारी बेचकर 6000 करोड़ रुपए हासिल किए थे। इसी रकम में से वर्धमान ने भगवान श्री वेंकटेश्वर को यह सोना दान किया।


Share

Check Also

नई दिल्ली@संविधान दिवस पर उपराष्ट्रपति ने सभी 22 अनुसूचित भाषाओं में संविधान के अद्यतन संस्करण जारी किए

Share नई दिल्ली,26 नवम्बर 2026। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने गुरुवार को संविधान दिवस के अवसर …

Leave a Reply