Breaking News

अम्बिकापुर@लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र में 19.32 करोड़ रुपये की लागत से बनेंगी दो सड़कें,विधायक प्रबोध मिंज ने किया भूमिपूजन

Share


10 किलोमीटर लंबी सड़कों का होगा निर्माण, ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलने के साथ विकास को मिलेगी गति

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,25 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)। जिले के लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दो महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया गया। मंगलवार को लोक निर्माण विभाग (भ/स),अंबिकापुर द्वारा आयोजित भूमिपूजन एवं कार्य शुभारंभ कार्यक्रम में लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने दोनों सड़कों का भूमिपूजन कर निर्माण कार्यों की शुरुआत की। इन दोनों सड़क निर्माण कार्यों की कुल लंबाई 10 किलोमीटर है तथा इन पर लगभग 19 करोड़ 33 लाख रुपये की लागत आएगी। इसके अंतर्गत असकला झेराडीह से बरगीडीह तक 5.80 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण 11 करोड़ 47 लाख 80 हजार रुपये की लागत से किया जाएगा। वहीं कोरंधा से पसेना तक 4.20 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण 7 करोड़ 85 लाख 5 हजार रुपये की लागत से होगा। इस अवसर पर विधायक प्रबोध मिंज ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सड़कें ग्रामीण विकास की महत्वपूर्ण आधारशिला बन रही हैं। बेहतर सड़क संपर्क से ग्रामीणों को आवागमन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं तक पहुंचने में सहूलियत मिलती है। इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी तथा विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरुपा सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देव नारायण यादव, जनपद अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा पावले,विधायक प्रतिनिधि जयंत मिंज,अरविंद गुप्ता,इन्द्रदेव गुप्ता,हलीम फिरदौसी सहित विभागीय अधिकारी, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि,पंचायत प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।


Share

Check Also

सूरजपुर/अंबिकापुर@ सीईओ हो तो श्रीकांत चंद्राकर जैसा! ‘अपनों’ की फाइल पर नरमी,बाकी पर जांच की गर्मी?

Share 35 साल पुरानी फाइल को मिली संजीवनी,करोड़ों की शिकायतों को अब तक ऑक्सीजन क्यों …

Leave a Reply