छत्रपति संभाजी,25 नवम्बर 2026। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने बुधवार को कहा कि दुनिया की कोई ताकत भारत की तरक्की नहीं चाहती। दुनिया की बड़ी शक्तियां अपना दबदबा कायम रखना चाहती हैं और दूसरों को दबाकर रखने की सोच में भरोसा करती हैं। भारत इसके विपरीत सभी की मदद करना चाहता है, यहां तक कि उन पड़ोसी देशों की भी जो उससे नफरत करते हैं। भागवत बुधवार को महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में पांचवें पद्मा फेस्टिवल के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे। कार्यक्रम में पूर्व चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान (रिटायर्ड) भी मौजूद थे।
अगर कोई ईमानदारी से बोलता है, तो युवा उसके साथ : भागवत ने युवाओं को लेकर कहा कि युवा झूठ से नफरत करते हैं और अपने देश को महान बनाना चाहते हैं। आरएसएस प्रमुख ने कहा कि युवा पीढ़ी गुलामी के असर से मुक्त है। उन्होंने कहा कि अगर कोई ईमानदारी से बोलता है, तो युवा उसके साथ खड़े होने को तैयार रहते हैं। 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करने में युवाओं की भूमिका सबसे अहम होगी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur