Breaking News

नई दिल्ली@कॉकरोच जनता पार्टी नेता सौरव दास के खिलाफ लुकआउट नोटिस…सरकार बोली…पासपोर्ट पर पिता के नाम का कॉलम खाली,जन्मस्थान और पते में भी फर्क

Share


नई दिल्ली,26 नवम्बर 2026। कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास फिलहाल विदेश यात्रा नहीं कर सकेंगे। केंद्र सरकार ने गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट को बताया कि उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है। सरकार के मुताबिक, उनके पासपोर्ट में पिता के नाम का कॉलम खाली है। इसके अलावा जन्मस्थान, पढ़ाई और पते से जुड़ी जानकारियों में भी अंतर मिला है। सरकार ने कहा कि इन गड़बडि़यों का असर उनकी नागरिकता पर भी पड़ सकता है। दरअसल,23 नवंबर को सौरव को दिल्ली एयरपोर्ट पर लंदन जाने वाली फ्लाइट में चढ़ने से रोक दिया गया था। उन्हें ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी में ‘कॉकरोच मूवमेंट’ पर बोलना था। इसके बाद 24 नवंबर को सौरव दास ने विदेश जाने से रोके जाने के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी। सुनवाई के दौरान केंद्र ने बताया कि उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है। दास के वकील अखिल सिब्बल ने कोर्ट में कहा कि सौरव को लुकआउट नोटिस जारी होने या विदेश जाने से रोकने के बारे में पहले नहीं बताया गया था। उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने पर नोटिस दिया गया। इससे पहले इमिग्रेशन अधिकारियों ने उन्हें फ्लाइट में बैठने से रोक दिया था। वकील ने कोर्ट से लुकआउट नोटिस जारी करने की वजह बताने और उसकी कॉपी देने की मांग की। इस पर केंद्र ने कहा कि लुकआउट नोटिस की कॉपी नहीं दी जा सकती। हालांकि, अब दास को इसकी जानकारी है और वे इसे कोर्ट में चुनौती दे सकते हैं। केंद्र ने कोर्ट को बताया कि 23 नवंबर को शाम 7ः32 बजे दास को नोटिस भेजा गया था। इसके 4 मिनट बाद उन्हें विदेश यात्रा न करने की सलाह दी गई। पासपोर्ट में मिली गड़बडि़यों पर जवाब देने के लिए 30 नवंबर तक का समय दिया गया है। सरकार ने कहा कि दास का पासपोर्ट रद्द नहीं किया गया है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@भविष्य की सुरक्षा चुनौतियों के लिए तैयारी करना समय की जरूरत : राजनाथ सिंह

Share नई दिल्ली,26 नवम्बर 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उभरते जोखिमों का अंदाजा लगाने, …

Leave a Reply