Breaking News

बेमेतरा@मैटरनिटी लीव के लिए टीचर से 60 हजार मांगे

Share


बेमेतरा के आत्मानंद स्कूल के प्रिंसिपल के खिलाफ शिकायत,कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश…


बेमेतरा,21 नवम्बर 2026। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में महिला टीचरों ने प्रिंसिपल पर मैटरनिटी लीव के लिए 60 हजार रुपए मांगने का आरोप लगाया है। स्कूल में पदस्थ संविदा टीचरों ने कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं से मुलाकात कर प्राचार्य जीआर चतुर्वेदी के खिलाफ शिकायत की है। आरोप है कि पैसे नहीं देने पर प्रिंसिपल ने सैलरी में कटौती करने और नौकरी से निकालने की धमकी दी। इसके साथ ही स्कूल में पढ़ाने वाली 16 महिला टीचर्स से 10-10 हजार रुपए मांगे गए। पैसे नहीं देने पर ष्टक्र खराब करने की धमकी दी गई। मामला दाढ़ी के आत्मानंद स्कूल का है। इस मामले में प्रिंसिपल जीआर ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में किसी संविदा टीचर ने मैटरनिटी लीव नहीं लिया है। शिकायत करने पहुंची महिला टीचर नंदिनी वर्मा ने आरोप लगाया कि उनका मैटरनिटी लीव पहले स्वीकृत हो चुका था, लेकिन वर्तमान प्राचार्य इसे मानने से इनकार कर रहे हैं। टीचर का दावा है कि छुट्टी के बदले उनसे 45 से 60 हजार रुपए मांगे गए। महिला टीचरों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महिला टीचर्स का आरोप है कि वसूली और दबाव का मामला केवल एक टीचर तक सीमित नहीं है। स्कूल के 16 अन्य संविदा शिक्षकों पर भी दबाव बनाया जा रहा है।


Share

Check Also

दुर्ग-भिलाई@दवा कारोबारी शशांक से 15 करोड़ की रंगदारी मांगी

Share वॉट्सऐप कॉल पर खुद को बिश्नोई गैंग का बताया,कारोबारी को विस्फोट से उड़ाने की …

Leave a Reply