Breaking News

कांकेर@डेढ़ लाख रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाई जीएसटी अधिकारी

Share


छापा पड़ते ही नाली में फेंके नोटों के बंडल,गाड़ी छोड़ने कारोबारी से मांगे थे पैसे

कांकेर,21 नवम्बर 2026। छत्तीसगढ़ के कांकेर में एंटी करप्शन ब्यूरो ने जीएसटी अधिकारी अंचला गिरी को रिश्वत लेते पकड़ा है। अधिकारी ने एक स्क्रैप कारोबारी से गाड़ी छोड़ने के लिए डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी।
कारोबारी ने इसकी शिकायत एसीबी अधिकारियों से की थी। जांच के बाद शनिवार को एसीबी की टीम ने अधिकारी के घर पर रेड मारी। कारोबारी पहले ही पैसे लेकर अधिकारी के घर पहुंचा था। इसकी भनक लगते ही साथी इमरान मेमन ने रिश्वत की रकम नाली में फेंक दी। अधिकारी अंचला गिरी और इमरान को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है। यह कार्रवाई जगदलपुर एसीबी की टीम ने की है।
10 लाख की पेनाल्टी लगाई, 2 लाख में मामला सेटल : शिकायतकर्ता कारोबारी मोहम्मद शोएब रंगरेज ने बताया कि 18 नवंबर को उनकी गाड़ी स्क्रैप लेकर जा रही थी। बिल होने के बावजूद गाड़ी को रोक लिया गया। उनका आरोप है कि अंचला गिरी जीएसटी में अधिकृत नहीं थीं, इसके बावजूद उन्होंने गाड़ी रुकवाई और 10 लाख रुपए की पेनाल्टी मांगी, जबकि गाड़ी में लोड माल की कीमत सिर्फ 3 लाख रुपए थी। कारोबारी के मुताबिक, अधिकारी ने गाड़ी जब्त करने और कार्रवाई करने की धमकी दी। मामला सेटल करने के लिए पहले 2 लाख रुपए मांगे गए, फिर डेढ़ लाख रुपए देने की बात हुई। इसमें से 50 हजार रुपए पेनाल्टी के तौर पर कटाने और बाकी रकम घर पहुंचकर देने की बात तय हुई।
रिश्वत दिलाने में मदद
करने वाला भी पकड़ाया

एसीबी की जांच में इमरान मेमन की भूमिका भी सामने आई है। आरोप है कि जीएसटी अधिकारी अंचला गिरी ने कारोबारी से रिश्वत की रकम इमरान मेमन के जरिए ली। इमरान मेमन (30) कांकेर के संजयनगर का निवासी है। उसके खिलाफ भी भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और 12 के तहत कार्रवाई की जा रही है।
इमरान लाया था रिश्वत के पैसे
एसीबी अधिकारी रमेश कुमार मरकाम ने बताया कि रिश्वत की रकम मध्यस्थ इमरान मेमन लेकर आया था। उसने यह रकम जीएसटी अधिकारी अंचला गिरी को दी थी। मामले में इमरान की भूमिका की भी जांच की जा रही है।


Share

Check Also

दुर्ग-भिलाई@दवा कारोबारी शशांक से 15 करोड़ की रंगदारी मांगी

Share वॉट्सऐप कॉल पर खुद को बिश्नोई गैंग का बताया,कारोबारी को विस्फोट से उड़ाने की …

Leave a Reply