Breaking News

मनेंद्रगढ़@ फसल नुकसान पर बीमा दावा पाने का मौका,किसान 72 घंटे के भीतर दर्ज कराएं शिकायत

Share


बारिश और अतिवृष्टि से फसल को नुकसान? किसान तुरंत 14447 पर करें सूचना
-संवाददाता-
मनेंद्रगढ़,21 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)
। जिले में बेमौसम वर्षा, चक्रवात और अतिवृष्टि की आशंका को देखते हुए कृषि विभाग ने किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत फसल क्षति की सूचना तत्काल दर्ज कराने की अपील की है, उप संचालक कृषि, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर ने स्पष्ट किया है कि प्राकृतिक आपदा के कारण बीमित फसल को नुकसान होने पर संबंधित किसान को क्षति की जानकारी 72 घंटे के भीतर देना अनिवार्य है। निर्धारित समय-सीमा में सूचना दर्ज कराने पर ही नियमानुसार सर्वेक्षण और दावा भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी। कृषि विभाग के अनुसार फसल नुकसान की सूचना दर्ज कराने के लिए किसानों को टोल फ्री नंबर 14447 की सुविधा दी गई है। इसके अलावा किसान क्रॉप इंश्योरेंस ऐप और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की आधिकारिक वेबसाइट श्चद्वद्घड्ढ4.द्दश1.द्बठ्ठ के माध्यम से भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं, विभाग ने किसानों से अपील की है कि नुकसान होने की स्थिति में देरी न करें और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखें।
शिकायत दर्ज कराने से पहले तैयार रखें जरूरी जानकारी– विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि फसल क्षति की सूचना दर्ज कराते समय कुछ आवश्यक जानकारियां पहले से तैयार रखें,इनमें किसान का नाम, मोबाइल नंबर,ग्राम का नाम,खसरा नंबर, बीमित फसल का नाम,पॉलिसी नंबर, नुकसान का कारण और क्षति होने की तारीख शामिल हैं,इन जानकारियों के आधार पर शिकायत दर्ज कराने और आगे की प्रक्रिया में सुविधा होगी।
सर्वेक्षण और दावा भुगतान के लिए तय समय-सीमा-कृषि विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार प्राप्त सूचना के आधार पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत 48 घंटे के भीतर सर्वेयर की नियुक्ति,10 दिनों के भीतर सर्वेक्षण और 15 दिनों के भीतर दावा राशि सीधे किसान के बैंक खाते में भुगतान किए जाने की व्यवस्था है, हालांकि दावा भुगतान संबंधित प्रकरण के सत्यापन और योजना के निर्धारित प्रावधानों के अनुसार किया जाएगा।
कटाई के बाद खेत में रखी फसल को नुकसान पर भी दावा
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रावधानों के तहत कटाई के बाद खेत में सुखाने के लिए रखी गई फसल,जिसे स्थानीय स्तर पर करपा कहा जाता है,को भी कुछ परिस्थितियों में बीमा सुरक्षा प्राप्त है, यदि कटाई के बाद 14 दिनों की अवधि के भीतर बेमौसम वर्षा अथवा चक्रवात के कारण फसल को नुकसान होता है,तो संबंधित किसान दावा दर्ज करा सकते हैं,इसी तरह अतिवृष्टि के कारण खेत में जलभराव होने से फसल क्षतिग्रस्त होने पर भी प्रभावित किसान अपनी सूचना दर्ज करा सकते हैं,ऐसे मामलों में समय पर सूचना देना और आवश्यक विवरण उपलब्ध कराना महत्वपूर्ण होगा।
मैदानी अमले को किसानों की मदद के निर्देश
उप संचालक कृषि ने जिले के सभी मैदानी कृषि अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि वे प्रभावित किसानों तक फसल बीमा से जुड़ी जानकारी तत्काल पहुंचाएं और शिकायत दर्ज कराने में आवश्यक सहयोग करें,इसके लिए किसान समूहों,ग्राम पंचायत समूहों और सहकारी समितियों के माध्यम से भी संदेश का व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा गया है,इसके साथ ही जिले में फसल क्षति और प्राप्त शिकायतों की जानकारी संकलित कर कृषि संचालनालय को भेजने के निर्देश दिए गए हैं,कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि प्राकृतिक आपदा के कारण बीमित फसल को नुकसान होने पर तत्काल टोल फ्री नंबर 14447 पर सूचना दर्ज कराएं,72 घंटे की निर्धारित समय-सीमा का पालन करना जरूरी है,ताकि प्रभावित किसानों के मामलों में नियमानुसार सर्वेक्षण और बीमा दावा भुगतान की कार्यवाही की जा सके।


Share

Check Also

दुर्ग-भिलाई@दवा कारोबारी शशांक से 15 करोड़ की रंगदारी मांगी

Share वॉट्सऐप कॉल पर खुद को बिश्नोई गैंग का बताया,कारोबारी को विस्फोट से उड़ाने की …

Leave a Reply