Breaking News

हाजीपुर/पटना@प्रधानमंत्री मोदी ने नीतीश सेतु का उद्घाटन किया, गमछा लहराया…

Share


जिस बिहार में घोटालों की गिनती होती थी, वहां अब निवेश के आंकड़े आते हैं : पीएम मोदी


हाजीपुर/पटना,21 नवम्बर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बिहार के वैशाली में गंगा नदी पर बने कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल का उद्घाटन किया। ब्रिज का नाम बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार के नाम पर ‘नीतीश सेतु’ रखा गया है। पीएम मोदी ने उद्घाटन से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार को गले लगाया। उद्घाटन के बाद पुल पर टहलते हुए गमछा लहराया। पीएम मोदी ने कहा…एनडीए की सरकार से पहले बिहार में घोटालों की गितनी होती थी। अब यहां निवेश के आंकड़े गिने जा रहे हैं।
तीन दशक पहले बिहार को नीतीश के नेतृत्व में सुशासन मिला
पीएम मोदी ने अपने 16 मिनट के भाषण में कहा…गंगा मैया पर बने इस पुल का नाम नीतीश जी के सम्मान में रखा गया है। ये उनकी सेवा समर्पण के सम्मान का प्रतीक है। करीब तीन दशक पहले बिहार ने उम्मीद,विश्वास की नई राह चुनी थी। जिस बिहार को दशकों तक बदहाली झेलनी पड़ी,उसे नीतीश जी के नेतृत्व में सुशासन का भरोसा मिला।
कांग्रेस नारे लगाती रही,हमने गरीबी हटाई…
पीएम ने कहा…साफ नीयत से काम होता है तो नतीजे दिखते हैं। जिस देश में कांग्रेस गरीबी हटाओ के नारे लगाती रही। वहां 12 साल के भीतर 50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला। यह सरकार की इच्छाशक्ति का परिणाम है। पीएम मोदी ने रिमोट का बटन दबाकर 21 विभागों की 227 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया। इन योजनाओं की लागत 34,470 करोड़ से ज्यादा है।
बिहार के विकास की लिस्ट लंबी
मोदी बोले- एनडीए के शासन में विकास की होड़ दिखती है। हर इलाके में विकास की नई गाथा लिखी जा रही है। डबल इंजन सरकार में पिछले एक साल में दो लाख करोड़ रुपए के निवेश समझौते किए गए। सिंचाई के लिए 12 घंटे बिजली सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया है। एक साल में 200 से ज्यादा डिग्री कॉलेज खोले गए। बिहार के विकास की लिस्ट इतनी लंबी है कि इसे किसी एक मंच से नहीं गिनाया जा सकता। बिहार के विकास को यहां आकर महसूस किया जाता है।
पीएम बोले…अब बिहार में निवेश के आंकड़े आते हैं…
मोदी ने कहा…एक समय था जब बिहार में गांवों में बिजली नहीं थी आज वही बिहार बिजली उत्पादन का केंद्र बन रहा है। आज शहरी यातायात को सुविधाजनक बनाने के लिए 100 आधुनिक पीएम ई-बसों को हरी झंडी दिखाई गई। पीएम आवास योजना के तहत हजारों परिवारों को उनके पक्के घरेां की चाभी सौंपी गई। एनडीए के शासन से पहले बिहार में घोटालों की गिनती होती थी। आज बिहार में निवेश के आंकड़े पेश किए जाते हैं।
मोदी बोले…नीतीश सेतु
उनके सेवा समर्पण का सम्मान

पीएम ने कहा…गंगा मईया पर बने इस पुल को जनता के लिए समर्पित किया गया। इस ब्रिज का नाम नीतीश जी के सम्मान में रखा गया है। ये उनकी सेवा समर्पण के सम्मान का प्रतीक है। इस पुल से पटना और वैशाली की दूरी और दिक्कतें कम हो गई। फल, सब्जियां, दूध को बड़े बाजार तक पहुंचाना आसान हो जाएगा। बच्चों को पढ़ाई में,बुजुर्गों को दवाई में सहायता मिलेगी।
पीएम ने कहा…रामविलास पासवान की आत्मा हम से खुश होगी
पीएम मोदी ने कहा…नीतीश ने सीएम रहते कई साल बिहार की सेवा की,अब उनके आशीर्वाद से सम्राट चौधरी की टीम आगे बढ़ रही है। इसी कड़ी में विकास परियोजनओं का शिलान्यास हुआ है। मेरे मित्र रामविलास पासवान की आत्मा जहां भी होगी, हम पर फूलों की बरसा करती होगी क्योंकि उनके सपने भी साकार हो रहे।
पीएम बोले…नीतीश ने सुशासन का भरोसा दिया
मोदी ने कहा…करीब तीन दशक पहले बिहार ने उम्मीद,विश्वास की नई राह चुनी थी। जिस बिहार को दशकों तक बदहाली झेलनी पड़ी उसे नीतीश जी के नेतृत्व में सुशासन का भरोसा मिला।
मोदी बोले…वैशाली की मिट्टी को नमन
पीएम बोले…हमें लोकतंत्र की ताकत को जन कल्याण का माध्यम बनाया है,इसीलिए आज जब एनडीए सरकार के कार्यकाल का एक साल पूरा हो रहा है तो इस आयोजन के लिए लोकतंत्र की महान धरती वैशाली को चुना गया। मैं वैशाली की मिट्टी को नमन करता हूं। बिहार के मेरे प्यारे भाई बहनों,मैं यहां सीएम का,नेताओं का आभार व्यक्त करता हूं। आप सबके दर्शन करने का मौका मिला। इतना बड़ा समुदाय मुझे नहीं लगता कैमरे में कैद हो पाएगा। यह विकास के प्रति जागरूकता का सबूत है। छठी मैया के आशीर्वाद से हम विकास का यह पर्व मना रहे हैं।
लोक आस्था का महापर्व छठ अभी संपन्न हुआ, माताओं बहनों ने कठिन व्रत करके परिवार समाज और जगत के मंगल की कामना की है।
सम्राट बोले…पूरा पुल ही नीतीशमय हो गया
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा- पीएम के नेतृत्व में आज यहां पर नीतीश सेतु के पुल का उद्घाटन हुआ है। कुछ कहते थे कि प्रोटोकाल के तहत सीएम,पीएम का फोटो लगा था,मैं तो कहता हूं कि पूरा पुल ही नीतीशमय हो गया।
चिराग बोले…पीएम ने हमारी सालों पुरानी मांग पूरी की
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा सांसद होने के नाते मेरे लिए गर्व की बात है पीएम मोदी मेरे संसदीय क्षेत्र में आए। जनता की एक बड़ी मांग को पूरा कर रहे हैं। आज हम बिहारियों को यह पुल समर्पित किया।
डिप्टी सीएम बोले…नीतीश हम सबके दिल में बसते हैं…
बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी ने कहा…आपने जिस पुल का उद्घाटन किया और जिस पर चलकर आए आपने पुल का नाम नीतीश सेतु रखा। इस निर्णय ने बिहार वासियों के दिल को छूआ है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@नीट पेपर लीक मामले में 14 आरोपियों पर आरोप तय,25 नवंबर से रोजाना सुनवाई

Share नई दिल्ली,21 नवम्बर 2026। नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में दिल्ली की फास्ट ट्रैक …

Leave a Reply