Breaking News

अम्बिकापुर@ पत्नी की मौत से एक दिन पहले पति ने लगाई थी फांसी,इलाज के दौरान पत्नी ने भी तोड़ा दम

Share


शराब पीने और काम नहीं करने को लेकर दंपती के बीच हुआ था विवाद
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,21 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)।
सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम लिचिरमा में पारिवारिक विवाद के बाद दंपती की अलग-अलग दिनों में मौत हो गई। पहले पत्नी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। इसके अगले दिन पति ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, अस्पतालों में उपचार के बाद भी पत्नी की जान नहीं बच सकी। उसकी भी मौत हो गई। एक के बाद एक हुई इन घटनाओं से परिवार में मातम पसरा है। दंपती के तीन बच्चे अब माता-पिता के साये से वंचित हो गए हैं। पुलिस ने पुत्र मनीष पैकरा के बयान के आधार पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, ग्राम लिचिरमा निवासी सुखमनी ने 16 नवंबर की रात करीब 8 बजे घर में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। तबीयत बिगडऩे पर परिजन उसे नजदीकी निजी अस्पताल ले गए। वहां से चिकित्सक ने देर रात करीब 3 बजे अंबिकापुर रेफर कर दिया। वाहन की व्यवस्था नहीं होने के कारण परिजन उसे घर ले आए। अगले दिन वाहन मिलने पर उसे सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। करीब दो घंटे के उपचार के बाद तबीयत में कुछ सुधार होने पर चिकित्सकों ने अंबिकापुर ले जाने की सलाह दी। इसके बाद परिजन सुखमनी को एसआरएस अस्पताल अंबिकापुर ले गए,जहां दो दिनों तक उपचार चला। चिकित्सकों ने लंबे उपचार की जरूरत बताई,लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिजन 18 नवंबर को उसे मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल ले गए। वहां आईसीयू में बेड खाली नहीं होने पर उसे रायपुर ले जाने की सलाह दी गई। रुपये की व्यवस्था नहीं होने के कारण परिजन उसे वापस घर ले आए। 20 नवंबर की देर रात करीब एक बजे रुपये की व्यवस्था कर वे उसे होलीक्रॉस अस्पताल अंबिकापुर लेकर पहुंचे। इमरजेंसी में जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पत्नी के अस्पताल में भर्ती होने के अगले दिन पति ने लगाई फांसी : मृतका के पुत्र मनीष पैकरा ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले उसके माता-पिता के बीच कहासुनी हुई थी। विवाद की वजह पिता का शराब पीना और काम नहीं करना था। 16 नवंबर की रात मां सुखमनी घर पर थी। इसी दौरान विवाद के बाद उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। मां के अस्पताल में भर्ती होने के अगले दिन 17 नवंबर को पिता साखीराम ने भी घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।


Share

Check Also

दुर्ग-भिलाई@दवा कारोबारी शशांक से 15 करोड़ की रंगदारी मांगी

Share वॉट्सऐप कॉल पर खुद को बिश्नोई गैंग का बताया,कारोबारी को विस्फोट से उड़ाने की …

Leave a Reply