कामकाज का रिव्यू किया,11 मंत्रालयों के सचिवों ने प्रेजेंटेशन दिया
रायपुर,18 नवम्बर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को केंद्रीय मंत्रीपरिषद की बैठक हुई। इसमें सभी कैबिनेट मंत्री,राज्यमंत्री और स्वतंत्र प्रभार वाले राज्यमंत्री शामिल हुए। गृह और वित्त मंत्रालय समेत 11 मंत्रालयों और विभागों के सचिवों ने इन मुद्दों पर प्रेजेंटेशन दिया। बैठक में गरीबी कम करने के लिए सरकार की योजनाओं की तारीफ की गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,प्रधानमंत्री ने मंत्रियों के कामकाज का जायजा लिया। उन्होंने देखा कि सरकारी योजनाएं कितनी आगे बढ़ी हैं और जोर दिया कि इनका फायदा हर जरूरतमंद तक पहुंचना चाहिए।
बैठक में विश्व बैंक की रिपोर्ट का जिक्र हुआ
बैठक में विश्व बैंक की रिपोर्ट का भी जिक्र हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक, 2011 से 2023 के बीच भारत में 50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान अत्यधिक गरीबी की दर में 90′ की कमी आई। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों को गरीबी से बाहर निकालने में कैसे कामयाबी मिली और देश में नक्सलवाद को कैसे खत्म किया गया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur