Breaking News

मुंबई@शिवसेना ने सोनिया की किताब फाड़ी,बैन की मांग

Share


सावरकर और मराठी अस्मिता के अपमान का आरोप वाईएसआर कांग्रेस और बीआरएस भी नाराज…


मुंबई,18 नवम्बर 2026। शिवसेना ने बुधवार को सोनिया गांधी की किताब बिलॉन्गिंगः अ जर्नी ऑफ लव को बैन करने की मांग की। पार्टी के नेताओं ने मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किताब के पन्नों को फाड़ा। शिवसेना का आरोप है कि इस किताब में वीर सावरकर और मराठी अस्मिता का अपमान किया गया है। उधर, कांग्रेस की सहयोगी पार्टी वाईएसआर कांग्रेस और बीआरएस ने भी इस किताब को लेकर नाराजगी जताई है। वाईएसआर कांग्रेस के तिरुपति सांसद मडिला गुरुमूर्ति ने कहा- सोनिया गांधी वाईएसआर कांग्रेस के योगदान को कैसे नजरअंदाज कर सकती हैं। बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव ने कहा कि सोनिया ने किताब में तेलंगाना का जिक्र तक नहीं किया। सोनिया की किताब 10 नवंबर को बाजार में बिकना शुरू हुई थी। 16 नवंबर को लॉन्च की गई।
पेज नंबर 443 पर हिंदू सुप्रीमेसिस्ट का जिक्र
इस पेज पर सावरकर को ‘हिंदुत्व’ विचारधारा का जनक बताया गया है। कहा गया है कि उन्होंने भारत को मुख्य रूप से ‘जहां हिंदू सबसे ऊपर हैं’ (हिंदू सुप्रीमेसिस्ट) के नज़रिए से देखा और संघ परिवार और बीजेपी इसी भूमिका को आगे बढ़ा रहे हैं। शिवसेना ने आरोप लगाया कि यह झूठी कहानी फैलाने की एक चाल है।
पेज नंबर 201 पर सावरकर का जिक्र
आरएसएस की राजनीति को लेकर इंदिरा गांधी की नाराजगी आजादी की लड़ाई के समय से ही थी। जब कांग्रेस के नेता अंग्रेजों की मार झेल रहे थे और जेल जा रहे थे, तब आरएसएस के बड़े विचारक विनायक दामोदर सावरकर अंग्रेजों के सामने दया याचिकाएं लिख रहे थे। आरएसएस के कुछ सदस्य अंग्रेज अधिकारियों के लिए मुखबिरी भी करते थे। आरएसएस, कांग्रेस और उसकी विचारधारा को हिंदू राष्ट्र बनाने की राह में सबसे बड़ी रुकावट मानता था। इस सोच में दूसरे धर्मों के लोगों को दूसरे दर्जे का नागरिक माना जाता था। आरएसएस के बड़े विचारकों ने अपनी किताबों और भाषणों में हिटलर और अल्पसंख्यकों को लेकर उसकी नीतियों की तारीफ की थी। इंदिरा गांधी को डर था कि ऐसी विचारधारा देश की एकता के लिए खतरा बन सकती है। इमरजेंसी लगाने से पहले इंदिरा गांधी के मन में यह सवाल था कि उन्हें पद छोड़ देना चाहिए या देश को सांप्रदायिक और दक्षिणपंथी ताकतों से बचाने के लिए कड़ा कदम उठाना चाहिए।
राजशेखर रेड्डी ने कांग्रेस को मजबूत किया
वाईएसआर कांग्रेस के सांसद मड्डिला गुरुमूर्ति ने सवाल उठाया कि सोनिया गांधी ने अपनी किताब में वाईएस राजशेखर रेड्डी (वाईएसआर) के योगदान का जिक्र क्यों नहीं किया। वाईएसआर ने पदयात्रा के जरिए आंध्र प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत किया था। उनकी वजह से 2004 और 2009 में कांग्रेस को बड़ी जीत मिली और केंद्र में यूपीए सरकार बनाने में भी मदद मिली।


Share

Check Also

गाजियाबाद@गाजियाबाद जेल से रिहा हुए सपा नेता आजम खान

Share गाजियाबाद,18 नवम्बर 2026। उत्तर प्रदेश के रामपुर से सांसद रहे और समाजवादी पार्टी के …

Leave a Reply