Breaking News

पटना@पटना में पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के तीन आरोपित मुठभेड़ में मारे गए,मनेर थानाध्यक्ष घायल

Share


पटना,06 नवम्बर 2026। बिहार के पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह पुलिस मुठभेड़ में पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के तीन कथित आरोपित मारे गए। मुठभेड़ के दौरान मनेर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार भी गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, दोनों ओर से करीब 20 मिनट तक गोलीबारी हुई, जिसमें कुल 42 राउंड गोलियां चलीं। पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्तिकेय कुमार शर्मा ने शुक्रवार को मीडिया को बताया कि सुबह करीब 4ः30 बजे पटना एसटीएफ और जिला पुलिस को सूचना मिली थी कि मनेर के शेरपुर इलाके में कुछ अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर एसटीएफ और मनेर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। एसएसपी के मुताबिक, पुलिस टीम को देखते ही अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में पुलिस ने भी गोलीबारी की। करीब 20 मिनट तक चली मुठभेड़ में पुलिस की ओर से 18 और अपराधियों की ओर से 24 राउंड गोलियां चलाई गईं।


Share

Check Also

सीतापुर@सीतापुर : ट्रक की चपेट में आकर पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली पांच की दर्दनाक मौत

Share सीतापुर,06 नवम्बर 2026। जिले के पिसावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत पिहानी मार्ग पर कुलहाघाट …

Leave a Reply