- कोई पाबंदी काम नहीं करेगी….कहा…हम जितने
- ज्यादा आदेश देंगे,नियमों का उल्लंघन उतना ही बढ़ेगा
नई दिल्ली,06 नवम्बर 2026। दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को सुनवाई की। कोर्ट ने कहा कि प्रदूषण रोकने के लिए वह जितने ज्यादा आदेश और पाबंदियां लगाएगा, उनका उल्लंघन उतना ही बढ़ेगा। कोर्ट ने सवाल उठाया कि क्या सिर्फ सख्त नियम बनाने से प्रदूषण की समस्या हल हो सकती है? बेंच ने प्रदूषण के प्रति लोगों को जागरूक करने और उनके व्यवहार में बदलाव लाने की जरूरत बताई। मामले की सुनवाई सीजेआई सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की बेंच ने की। कोर्ट दिवाली की छुट्टियों के बाद 16 नवंबर को मामले की अगली सुनवाई करेगा। दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण बढ़ने की एक बड़ी वजह गाडि़यों से निकलने वाला धुआं है। बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए तुरंत, मध्यम अवधि और लंबे समय के उपाय करने की जरूरत है। दिल्ली की सड़कों और एनसीआर को जोड़ने वाले रास्तों को देखिए। किसी भी सड़क पर चलने वाले गाडि़यो की संख्या और उनके प्रकार पर नजर डालिए। यही सबसे बड़ी समस्या है। किसानों को खेतों में आग लगाने के बजाय मशीनों का इस्तेमाल करने के लिए जागरूक करना चाहिए।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur