Breaking News

सूरजपुर@ दीपावली के एक दिन पूर्व जिलेभर में मनाया जाएगा ‘एक दीप साक्षरता का’ अभियान

Share


-संवाददाता-
सूरजपुर,06 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)।
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वर्ष 2026-27 में प्रदेश को शत-प्रतिशत साक्षर बनाने के लक्ष्य के साथ उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है, इसी क्रम में समाज में साक्षरता के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा असाक्षर वयस्कों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से दीपावली के ठीक एक दिन पूर्व सूरजपुर जिले में ‘एक दीप साक्षरता का’ जनजागरूकता अभियान आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण श्रीमती रेना जमील के मार्गदर्शन में इस विशेष अभियान के अंतर्गत दीपावली की पूर्व संध्या पर सायं 06ः30 बजे से 07ः30 बजे तक जिले के समस्त शासकीय विद्यालयों,छात्रावासों, विकासखंड कार्यालयों एवं उल्लास साक्षरता केंद्रों में दीप प्रज्ज्वलित कर साक्षरता का संदेश दिया जाएगा। इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय द्वारा साक्षरता की शपथ भी ली जाएगी, कार्यक्रम के माध्यम से उल्लास एप पर पंजीकृत स्वयंसेवी शिक्षकों एवं असाक्षर व्यक्तियों को भी जोड़ा जाएगा तथा शिक्षा के महत्व, साक्षरता के लाभ एवं प्रत्येक व्यक्ति को शिक्षित बनाने के संकल्प का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा, जिला प्रशासन ने जिले के समस्त नागरिकों,जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों,स्वयंसेवकों एवं सामाजिक संगठनों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाने की अपील की है, ताकि दीपावली का पर्व केवल रोशनी का ही नहीं,बल्कि ज्ञान, शिक्षा और जागरूकता का पर्व भी बन सके। इस दीपावली एक दीप साक्षरता के नाम जलाएं और शत-प्रतिशत साक्षर छत्तीसगढ़ के निर्माण में अपना योगदान दें।


Share

Check Also

कांकेर@छत्तीसगढ़ के इस सरकारी दफ्तर में दिवाली पर बंटी शराब

Share कांग्रेस ने वीडियो बनाकर थाने में की शिकायतकांकेर,06 नवम्बर 2026। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले …

Leave a Reply