Breaking News

सूरजपुर@ शिक्षा की गुणवत्ता और परीक्षा परिणामों में सुधार को लेकर कलेक्टर सख्त

Share


त्रैमासिक परीक्षा परिणामों की समीक्षा बैठक लेकर सुधार के दिए निर्देश
-संवाददाता-
सूरजपुर 06 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)।
जिले में शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति एवं बोर्ड परीक्षा परिणामों को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर रेना जमील ने संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में त्रैमासिक परीक्षा परिणामों की समीक्षा बैठक ली, बैठक में उन्होंने विद्यालयवार परीक्षा परिणामों, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की उपस्थिति, शैक्षणिक गतिविधियों तथा छात्रावासों की व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं प्राचार्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती जमील ने विद्यालयों में विद्यार्थियों की अपेक्षाकृत कम उपस्थिति एवं शिक्षकों की अनुपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त की,उन्होंने सभी प्राचार्यों को विद्यालयों में अनुशासन एवं शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने के लिए अपने प्रशासनिक अधिकारों का प्रभावी उपयोग करने के निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रयास करें तथा शिक्षकों की नियमित उपस्थिति की सतत निगरानी करें, कलेक्टर ने परीक्षा की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए अनावश्यक अवकाश पर नियंत्रण रखने के भी निर्देश दिए,कलेक्टर ने कक्षा 9वीं से 12वीं तक के त्रैमासिक परीक्षा परिणामों की समीक्षा करते हुए कमजोर प्रदर्शन वाले विद्यालयों पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि गत वर्ष की तुलना में परीक्षा परिणामों में उल्लेखनीय सुधार सुनिश्चित करें। उन्होंने विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों में सुधार के लिए प्रत्येक सप्ताह टेस्ट सीरीज आयोजित करने तथा उसके परिणामों का नियमित विश्लेषण करने के निर्देश दिए। साथ ही अतिरिक्त कक्षाओं एवं विशेष शिक्षण गतिविधियों के संचालन की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आगामी समीक्षा बैठक में विद्यालयवार प्रगति परिलक्षित होनी चाहिए। बैठक में कलेक्टर ने परीक्षा साथी पोर्टल पर विद्यार्थियों के पंजीयन की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध निःशुल्क शैक्षणिक कक्षाओं एवं अध्ययन सुविधाओं का अधिकाधिक विद्यार्थियों को लाभ दिलाएं, साथ ही उन्होंने उल्लास कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए, कलेक्टर श्रीमती जमील ने छात्रावासों में स्वीकृत सीटों, विद्यार्थियों के प्रवेश एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने छात्रावासों में भोजन की गुणवत्ता,स्वच्छता एवं विद्यार्थियों की मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए,उन्होंने कहा कि छात्रावास अधीक्षिकाओं का छात्रावास परिसर में ही निवास करना अनिवार्य है,विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए,उन्होंने संबंधित अधिकारियों को छात्रावासों की नियमित निगरानी करने तथा प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर रेना जमील ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए प्राचार्यों,शिक्षकों एवं संबंधित अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करना होगा,उन्होंने आगामी समीक्षा बैठक तक सभी विद्यालयों में शैक्षणिक प्रदर्शन,विद्यार्थियों की उपस्थिति एवं परीक्षा परिणामों में अपेक्षित सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए,बैठक में संयुक्त कलेक्टर प्रशांत कुशवाहा, डिप्टी कलेक्टर यशंवत देवांगन सहित संबंधित अधिकारीगण एवं प्राचार्य उपस्थित थे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ धनतेरस पर बाजार रहा गुलजार…करोड़ों के कारोबार की उम्मीद

Share अब आज से दिवाली की खरीदारी,बाजार में रौनक…-संवाददाता-अम्बिकापुर,06 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)। धनतेरस पर इस …

Leave a Reply