Breaking News

बलरामपुर@ बोलेरो की स्टेपनी चुराई,दुकान में छिपाकर रखा था टायर-ड्रम

Share


चांदो पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा,पूछताछ में साथियों के साथ चोरी करना कबूला
–संवाददाता-
बलरामपुर,06 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)।
घर के बाहर खड़ी बोलेरो को चोरों ने निशाना बनाया और उसकी स्टेपनी टायर ड्रम सहित पार कर दी। शिकायत के बाद हरकत में आई चांदो पुलिस ने मामले की जांच करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। चोरी का सामान एक आरोपी की दुकान में छिपाकर रखा गया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार,प्रार्थी सतेंद्र प्रसाद गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 4 नवंबर की रात उन्होंने अपनी बोलेरो (CG 30 J 2445) घर के बाहर शेड में खड़ी की थी। सुबह करीब 5 बजे उठने पर वाहन की स्टेपनी टायर ड्रम सहित गायब मिली। शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।
कबाड़ी और पंचर दुकानों में तलाश, दुकान से मिला चोरी का सामान : मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्वदीप त्रिपाठी एवं एसडीओपी याकूब मेमन के निर्देशन में पुलिस टीम ने कबाड़ी दुकानों,पंचर दुकानों और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की। इसी दौरान आसिफ रजा की दुकान में छिपाकर रखा गया चोरी का टायर और ड्रम बरामद हुआ। पूछताछ में आसिफ ने कादिर अंसारी और उदयचंद कोरवा के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया।
तीनों आरोपी इदरीकला के निवासी : गिरफ्तार आरोपियों में आसिफ रजा (21), कादिर अंसारी (31) और उदयचंद कोरवा (36) शामिल हैं। तीनों इदरीकला, थाना चांदो के निवासी हैं। पुलिस ने विधिसम्मत कार्रवाई के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ धनतेरस पर बाजार रहा गुलजार…करोड़ों के कारोबार की उम्मीद

Share अब आज से दिवाली की खरीदारी,बाजार में रौनक…-संवाददाता-अम्बिकापुर,06 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)। धनतेरस पर इस …

Leave a Reply