अर्जुन की तरह लक्ष्य पर रखें नजर, जीत निश्चित है’ – सरगुजा ओलंपिक के दूसरे दिन कलेक्टर ने बढ़ाया खिलाडियों का उत्साह
बलरामपुर, 04 नवम्बर 2026/ जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक 2026-27 के दूसरे दिन बुधवार को जिला मुख्यालय के विभिन्न खेल मैदानों में खिलाçड़यों का जोश देखते ही बनता था। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने खिलाडियों को संबोधित करते हुए कहा कि अर्जुन की तरह अपने लक्ष्य पर दृष्टि रखें, जीत निश्चित है। उन्होंने खिलाçड़यों से खेल भावना को सर्वोपरि रखने तथा दृढ़ निश्चय के साथ प्रदर्शन कर जिले को बेहतर स्थान दिलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेल स्वास्थ्य की दृष्टि से अत्यंत लाभकारी गतिविधि है और आगामी समय में जिले में खेलों के क्षेत्र में और बेहतर कार्य किए जाएंगे।
जिला पंचायत सीईओ श्री आशुतोष चतुर्वेदी ने कहा कि मैदान पर उतरते ही अपना सर्वश्रेष्ठ देना ही खिलाड़ी का लक्ष्य होना चाहिए, साथ ही खेल भावना का सम्मान भी उतना ही आवश्यक है।
दूसरे दिन जूनियर एवं सीनियर वर्ग में फुटबॉल, तीरंदाजी, खो-खो, कराते, कुश्ती एवं बास्केटबॉल की प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। बालक/पुरुष वर्ग के फुटबॉल मुकाबले कृषि विज्ञान केंद्र जाबर तथा बालिका/महिला वर्ग के मुकाबले मिशन स्कूल खेल मैदान में खेले गए। तीरंदाजी, खो-खो, कराते एवं कुश्ती सेजेस हिंदी माध्यम विद्यालय तथा बास्केटबॉल एकलव्य विद्यालय भेलवाडीह के मैदान में संपन्न हुए।
खो-खो में वाड्रफनगर का दबदबा रहा, जहां जूनियर बालक, सीनियर बालक एवं सीनियर बालिका वर्ग में वाड्रफनगर तथा जूनियर बालिका वर्ग में रामचंद्रपुर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। तीरंदाजी 30 मीटर में जूनियर बालक वर्ग में पवन कुमार, सीनियर बालक वर्ग में लेखराम बांधे, जूनियर बालिका वर्ग में रागनी नेताम तथा सीनियर बालिका वर्ग में सुमन सिंह (सभी वाड्रफनगर) प्रथम रहे। तीरंदाजी 50 मीटर में जूनियर बालक वर्ग में संतोष कुमार (वाड्रफनगर) एवं सीनियर बालक वर्ग में नंदू सिंह (रामचंद्रपुर) ने बाजी मारी, वहीं रागनी नेताम एवं सुमन सिंह ने 50 मीटर में भी प्रथम स्थान प्राप्त कर दोहरी सफलता हासिल की। प्रतियोगिताओं के उपरांत विजेता खिलाçड़यों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जनपद सदस्य श्रीमती अर्पणा दीक्षित, श्री भानु प्रताप दीक्षित, अपर कलेक्टर श्री अभिषेक गुप्ता सहित अधिकारी, प्रशिक्षक एवं बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के अंतिम दिन 5 नवंबर को कबड्डी एवं हॉकी के मुकाबले होंगे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur