Breaking News

अंबिकापुर@ महामाया मंदिर में चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरजिला गिरोह के चार गिरफ्तार

Share


नवरात्र में महिला के गले से उड़ाई थी 95 हजार रुपए की सोने की चेन,कोरबा जिले के निवासी हैं आरोपी
-संवाददाता-
अंबिकापुर,04 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)।
नवरात्र के दौरान महामाया मंदिर परिसर में महिला के गले से सोने की चेन चोरी करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने अंतरजिला गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से सोने के आभूषण के टुकड़े बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, केदारपुर निवासी ओमप्रकाश जायसवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 18 अक्टूबर को उनकी पत्नी महामाया मंदिर में दर्शन करने गई थीं। इस दौरान भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात आरोपियों ने उनके गले से सोने की चेन पार कर दी थी। चेन की कीमत करीब 95 हजार रुपए थी। शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने धारा 303(2),3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की थी। विवेचना के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग शहर में चोरी का सोना बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर चार संदिग्धों को हिरासत में लिया। तलाशी में उनके पास से सोने के आभूषण के टुकड़े मिले। पूछताछ में आरोपियों ने महामाया मंदिर में चेन स्नेचिंग की वारदात करना स्वीकार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संतोष गिरी (28),पिकू गिरी (25),अमर गिरी (19) और रामकुमार गिरी (32) के रूप में हुई है। सभी ग्राम कौनकोना, ठिहाईपारा, थाना बांगो, जिला कोरबा के निवासी हैं। पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई के बाद आरोपियों को जेल दाखिल कर दिया।


Share

Check Also

बलरामपुर@ सरगुजा ओलंपिक: खो-खो व तीरंदाजी में वाड्रफनगर का दबदबा

Share अर्जुन की तरह लक्ष्य पर रखें नजर, जीत निश्चित है’ – सरगुजा ओलंपिक के …

Leave a Reply