Breaking News

प्रतापपुर@ प्रतापपुर में नवनियुक्त एल्डरमैनों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

Share

-संवाददाता-
प्रतापपुर,11 जुलाई 2026 (घटती-घटना)।
नगर पंचायत प्रतापपुर एवं नगर पंचायत जरही के नवनियुक्त एल्डरमैनों का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को प्रतापपुर के मंगल भवन में आयोजित किया गया। समारोह में प्रतापपुर विधानसभा की विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम में एसडीएम ललिता भगत ने प्रतापपुर एवं जरही नगर पंचायत के नवनियुक्त एल्डरमैन लक्ष्मी गुप्ता, विजेंद्र कश्यप, बसराम सिंह, अरुण सिंह, रंजन सिंह एवं दीपक रजक को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते ने नवनियुक्त एल्डरमैनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नगर पंचायतों के विकास के लिए राज्य सरकार विभिन्न विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए क्षेत्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष मानती सिंह, उपाध्यक्ष अजीत शरण सिंह, मंडल अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, पूरन रजवाड़े सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Share

Check Also

खड़गवां @खड़गवां में प्रधानमंत्री आवास योजना पर सवाल….पक्के मकान वालों को भी लाभ देने का आरोप,पुराने घर की छत पर आवास निर्माण की शिकायत,जांच की मांग

Share -राजेन्द्र शर्मा-खड़गवां,30 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराने …

Leave a Reply