Breaking News

अम्बिकापुर@शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार

Share

गर्भ ठहरने पर गर्भपात कराने का भी आरोप, पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई…
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,04 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। गांधीनगर थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म और गर्भपात कराने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। आरोपी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने तथा गर्भ ठहरने पर गर्भपात कराने का आरोप है। पुलिस के अनुसार पीडि़ता की शिकायत पर गांधीनगर थाना में धारा 64(2)(एम),89 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) तथा पोक्सो एक्ट की धारा 6 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। शिकायत में पीडि़ता ने बताया कि 18 नवंबर 2024 को बलरामपुर जिले के त्रिकुण्डा थाना क्षेत्र के ग्राम सुलसुली निवासी रमेश कुमार रवि उसके किराये के कमरे में आया। उसने प्यार और शादी का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म किया। आरोप है कि गर्भ ठहरने पर आरोपी ने दवा खिलाकर गर्भपात भी करा दिया। बाद में उसने शादी करने और साथ रखने से इनकार कर दिया।
विवेचना के दौरान पुलिस ने पीडि़ता का विस्तृत बयान दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। आरोपी रमेश कुमार रवि (23 वर्ष), पिता जगदीश रवि, निवासी सुलसुली, थाना त्रिकुण्डा, जिला बलरामपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने नाबालिग से दुष्कर्म और गर्भपात कराने की घटना स्वीकार की। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।


Share

Check Also

खड़गवां @खड़गवां में प्रधानमंत्री आवास योजना पर सवाल….पक्के मकान वालों को भी लाभ देने का आरोप,पुराने घर की छत पर आवास निर्माण की शिकायत,जांच की मांग

Share -राजेन्द्र शर्मा-खड़गवां,30 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराने …

Leave a Reply