Breaking News

अम्बिकापुर@स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर एकजुट हुए मेडिकल छात्र,डीन को ज्ञापन

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,08 जून 2026 (घटती-घटना)। प्रदेश के एमबीबीएस इंटर्न्स द्वारा स्टाइपेंड वृद्धि की मांग अब जोर पकडऩे लगी है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन मेडिकल स्टूडेंट्स नेटवर्क (आईएमए-एमएसएन) छत्तीसगढ़ के नेतृत्व में मेडिकल छात्र इंटर्न्स का मासिक स्टाइपेंड बढ़ाकर 30 हजार रुपए करने की मांग कर रहे हैं। छात्रों का कहना है कि वर्तमान में इंटर्न्स को अगस्त 2023 से मात्र 15,900 रुपए प्रतिमाह स्टाइपेंड मिल रहा है। जबकि वे अस्पतालों में मरीजों की देखभाल, आपातकालीन ड्यूटी, वार्ड प्रबंधन समेत कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाते हैं। बढ़ती महंगाई और कार्यभार को देखते हुए वर्तमान राशि अपर्याप्त है। अभियान को प्रदेशभर के मेडिकल विद्यार्थियों का व्यापक समर्थन मिल रहा है। आईएमए-एमएसएन के अनुसार अब तक विभिन्न शासकीय मेडिकल कॉलेजों के 6,468 से अधिक छात्र मांग के समर्थन में सहमति जता चुके हैं। इनमें प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों से लेकर वर्तमान इंटर्न्स तक शामिल हैं। इसी क्रम में राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, अंबिकापुर के विद्यार्थियों ने डीन डॉ. अविनाश मेश्राम को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जय शंकर शाह, अनुभव पांडेय, अमन सिंह और शशांक गुप्ता उपस्थित रहे। डीन डॉ. मेश्राम ने ज्ञापन प्राप्त कर आवश्यक प्रशासनिक प्रक्रिया के लिए अग्रेषित करने के निर्देश दिए। विद्यार्थियों ने उम्मीद जताई कि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा। आईएमए अंबिकापुर के अध्यक्ष डॉ. अजय तिर्की, सचिव डॉ. अर्पण सिंह चौहान तथा आईएमए-एमएसएन छत्तीसगढ़ के संयोजक शाहदिल खुसरू के मार्गदर्शन में प्रदेशभर के मेडिकल कॉलेजों में ज्ञापन सौंपने का अभियान चलाया जा रहा है। आईएमए-एमएसएन ने बताया कि सभी मेडिकल कॉलेजों में ज्ञापन सौंपने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, वित्त मंत्री ओपी चौधरी तथा स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को भी विस्तृत ज्ञापन सौंपा जाएगा।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु मोहम्मद जीशान खान हुए सम्मानित

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,08 जून 2026 (घटती-घटना)। एशियन न्यूज द्वारा आयोजित ‘प्राउड ऑफ़ सरगुजा अवार्ड 2026’ समारोह …

Leave a Reply