Breaking News

अम्बिकापुर@रिंग रोड की स्ट्रीट लाइट के लिए 10 लाख रुपए स्वीकृत,नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद ने जताया आभार

Share


पूर्व राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह की पहल और आदित्येश्वर शरण सिंह देव के प्रयास से मिली राशि, जल्द सुधरेगी प्रकाश व्यवस्था

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,08 जून 2026 (घटती-घटना)। नगर पालिक निगम अंबिकापुर के नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद ने पूर्व राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि शहर के रिंग रोड क्षेत्र में लंबे समय से स्ट्रीट लाइट व्यवस्था जर्जर स्थिति में थी। अधिकांश स्ट्रीट लाइटें खराब होने के कारण क्षेत्र में अंधेरा पसरा रहता था,जिससे आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने बताया कि नगर निगम के पास बजट की कमी होने के कारण लगभग एक वर्ष से स्ट्रीट लाइटों का प्रतिस्थापन नहीं हो सका था। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंह देव ने लगातार प्रयास किए, जिसके परिणामस्वरूप पूर्व राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने अपने राज्यसभा मद से अंबिकापुर नगर पालिक निगम के रिंग रोड में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को सुचारू रूप से बहाल करने के लिए 10 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की है। यह राशि अब नगर निगम को प्राप्त हो चुकी है। शफी अहमद ने कहा कि रिंग रोड क्षेत्र में अंधेरे के कारण विगत दिनों कई सड़क दुर्घटनाएं और आपराधिक घटनाएं भी सामने आई थीं। ऐसे में नई स्ट्रीट लाइटें लगने से न केवल आवागमन सुरक्षित होगा, बल्कि नागरिकों को भी राहत मिलेगी। उन्होंने नगर निगम प्रशासन से आग्रह किया कि प्राप्त राशि का उपयोग करते हुए रिंग रोड में जल्द से जल्द स्ट्रीट लाइट लगाने की कार्रवाई शुरू की जाए। नेता प्रतिपक्ष ने इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए पूर्व राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया तथा लगातार प्रयास कर स्वीकृति दिलाने वाले पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंह देव को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यह पहल शहर की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी और इससे हजारों नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु मोहम्मद जीशान खान हुए सम्मानित

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,08 जून 2026 (घटती-घटना)। एशियन न्यूज द्वारा आयोजित ‘प्राउड ऑफ़ सरगुजा अवार्ड 2026’ समारोह …

Leave a Reply