Breaking News

अम्बिकापुर,@ 10 जून को अंबिकापुर में निकलेगी विशाल नशा मुक्ति जन-जागरण रैली

Share

,राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन
संभागभर से जुटेंगे हजारों अनुयायी,नशामुक्त समाज के लिए जनजागरण अभियान को मिलेगी गति
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,07 जून 2026 (घटती-घटना)।
नशामुक्त समाज के निर्माण और जनजागरूकता के उद्देश्य से राजमोहनी देवी सेवा संस्थान के नेतृत्व में 10 जून 2026 को अंबिकापुर में विशाल नशा मुक्ति संदेश एवं जन-जागरण रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली के उपरांत महामहिम राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के नाम ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। इस संबंध में जनजाति गौरव समाज के प्रदेश महामंत्री राम लखन सिंह पैकरा ने जानकारी देते हुए बताया कि 7 जून को अंबिकापुर स्थित माता राजमोहनी देवी सभा भवन में तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, रैली मार्ग तथा जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि संभाग के विभिन्न जिलों से लगभग दो हजार की संख्या में माता राजमोहनी देवी एवं संत गहिरा गुरु के अनुयायी, जनजाति गौरव समाज के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल होंगे। रैली माता राजमोहनी देवी सभा भवन से प्रारंभ होकर कलेक्टर कार्यालय तक पहुंचेगी, जहां सरगुजा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि नशे की बढ़ती प्रवृत्ति समाज और युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही है। ऐसे में व्यापक जनजागरण और सामाजिक सहभागिता के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना आवश्यक है। इसी उद्देश्य को लेकर यह अभियान संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए आयोजित बैठक में संस्थान के अध्यक्ष अमित सिंह मरावी, राम लखन सिंह पैकरा, सुदामा प्रसाद आयाम,दोहन प्रसाद नेताम,धनी सिंह,रामकरण सिंह, नंदू सिंह कमरों,लक्ष्मण सिंह आयाम, हरिहर अर्जुन, शंकर सिंह, दुलार सिंह,विश्वनाथ टेकाम, विनोद सिंह,छत्तर साय तथा भागवत सिंह टेकाम सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आयोजकों ने समाज के सभी वर्गों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर नशामुक्ति अभियान को सफल बनाने की अपील की है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@जमीन दिलाने का झांसा देकर 2 लाख 61 हजार रुपए की ठगी

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,23 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। अपना घर बनाने का सपना देख रहे एक राजमिस्त्री को …

Leave a Reply