-संवाददाता-
अम्बिकापुर,07 जून 2026 (घटती-घटना)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा शनिवार को पूरे देश में ’’मेगा कृषि ऋण आउटरीच कैंप’’ का आयोजन लखनपुर में किया गया। इसी क्रम में सरगुजा जिले की बैंक की सभी 13 शाखाओं द्वारा कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत ऋण स्वीकृत एवं वितरित किए गए। कैंप के दौरान शाखाओं द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी),राइस मिलों तथा अन्य पात्र लाभार्थियों को उनकी आवश्यकतानुसार ऋण सुविधाएं प्रदान की गई। इस विशेष अभियान का उद्देश्य किसानों, उद्यमियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के अन्य लाभार्थियों तक समयबद्ध एवं सुलभ ऋण उपलब्ध कराना रहा। इस अवसर पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय प्रमुख श्री राजेश कुमार ने कृषि ऋण सम्बन्धी अनेक योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी), गव्य विकास, मत्स्य, पशुपालन, मुर्गी पालन,फूड प्रोसेसिंग, राइस मिलों, पीएमएफेएमई सम्बन्धी जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार आपातकालीन ऋण गारंटी योजना (श्वष्टरुत्रस्) 5.0 को मंजूरी प्रदान की है, इस योजना के अंतर्गत बैंक अपने मानक (स्टैंडर्ड) खाताधारक ग्राहकों को वित्तीय वर्ष 2025-26 की चैथी तिमाही के दौरान उपयोग की गई अधिकतम कार्यशील पूंजी का 20 प्रतिशत तक अतिरिक्त ऋण, प्रति उधारकर्ता 100 करोड़ की सीमा तक उपलब्ध करा सकता है। उन्होंने बताया कि यह योजना 100 प्रतिशत ऋण गारंटी कवर के साथ अतिरिक्त ऋण प्रवाह सुनिश्चित करने एवं उद्यमों की तरलता संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने के उद्देश्य से लागू की गई है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur