Breaking News

अम्बिकापुर@नेकी की दीवार के पास मिला अधेड़ का शव

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,21 मई 2026 (घटती-घटना)। गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले अधेड़ का शव घड़ी चैक के पास स्थित नेकी की दीवार के पास मिला। मृतक नशे का आदी था। स्वजन के द्वारा शव की पहचान करने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। जानकारी के मुताबिक,मृतक सतीश अग्रवाल पिता ज्ञानचंद अग्रवाल 50 वर्ष,साईं कॉलोनी भगवानपुर का रहने वाला था,जो शराब पीने का आदी था। शराब पीने के बाद वह घर नहीं जाता था,और शहर में ही इधर-उधर घूमते रहता था। बुधवार को शराब पीने के बाद गांधी स्टेडियम,नेकी की दीवार के पास वह अचेत अवस्था में काफी देर से पड़ा था। इस पर कुछ लोगों की नजर पड़ी और इसकी सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी थी।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ थाने के सामने महिला अधिकारी से चेन स्नेचिंग बेखौफ बदमाशों ने पुलिस को दी खुली चुनौती

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,16 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। शहर में चेन स्नेचिंग की घटनाएं एक बार फिर सिर …

Leave a Reply