Breaking News

बिलासपुर@छत्तीसगढ़ में रिटायर्ड महिला प्रोफेसर से 1.4 करोड़ ठगे

Share


7 दिन डिजिटल अरेस्ट रहीं,टेरर फंडिंग का डर दिखाया,जेल भेजने की धमकी दी
बिलासपुर,30 अप्रैल 2026। बिलासपुर में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड महिला प्रोफेसर को टेरर फंडिंग का डर दिखाकर 7 दिनों तक ‘डिजिटल अरेस्ट’ रखा। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट और ईडी के फर्जी नोटिस भेजकर ठगों ने महिला से 1 करोड़ 4 लाख 80 हजार रुपए चार अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करा लिए। ठग यहीं नहीं रुके, उन्होंने केस क्लोज करने के नाम पर 50 लाख रुपए की और मांग की और पैसे न देने पर बेटे-पोते को जेल भेजने की धमकी दी। ठगी का खुलासा तब हुआ जब डरी हुई प्रोफेसर ने मुंबई में रहने वाले अपने बेटे को फोन कर 50 लाख रुपए मांगे। बेटे को संदेह होने पर पूरा मामला सामने आया, जिसके बाद सिविल लाइन थाना क्षेत्र की इस घटना पर रेंज साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ठगों ने महिला को सात दिनों तक घर से बाहर नहीं निकलने दिया था। दरअसल के रियल हेवन निवासी प्रो. रमन श्रीवास्तव (82) रिटायर्ड प्रोफेसर हैं। वे डीपी कॉलेज में पदस्थ थीं, उनका बेटा प्रशांत श्रीवास्तव मुंबई में एचआर कंसल्टेंसी में डायरेक्टर है। 20 अप्रैल को उनके वॉट्सऐप पर अनजान नंबर से वीडियो कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को संजय पीएसआई बताया। पहले उसने रिटायर्ड प्रोफेसर को धमकाया और कहा कि वह एक प्रतिबंधित संगठन (पीएफआई, पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) को टेरर फंडिंग कर रही हैं।


Share

Check Also

सूरजपुर@ प्रधान पाठक सोनसाय हुए सेवानिवृत्त

Share ,दवनकरा स्कूल में भव्य सम्मान के साथ दी गई भावभीनी विदाईसूरजपुर,30 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply