Breaking News

कोलकाता@बंगाल में सेकेंड फेज में 92प्रतिशत वोटिंग

Share


नॉर्थ 24 परगना में टीएमसी-भाजपा कार्यकर्ताओं में हिंसा,दावा- हावड़ा में सीआरपीएफ की पिटाई से बुजुर्ग की मौत
कोलकाता,29 अप्रैल 2026। पश्चिम बंगाल में सेकेंड फेज की 142 सीटों पर बुधवार को वोटिंग हुई। चुनाव आयोग के शाम 9 बजे तक के आकड़ों के मुताबिक, 92.32′ वोटिंग हुई है। यह और बढ़ सकता है। वोटिंग के दौरान कई जगहों पर हिंसा, झड़प, लाठीचार्ज और ईवीएम से छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आईं। नॉर्थ 24 परगना के अरविंद रैली में टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प हुई। दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर मुक्के, लाठियों से हमले किए। भारी संख्या में सुरक्षाबलों की मौजूदगी के बावजूद हालात बेकाबू दिखे। टीएमसी ने आरोप लगाया कि सीआरपीएफ के हमले से हावड़ा के उदयनारायणपुर में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी ने दावा किया कि बुजुर्ग अपने बेटे के साथ वोट डालने गए थे। केंद्रीय बलों ने उन्हें धक्का दिया और मारपीट की। बुजुर्ग को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
ईवीएम में बीजेपी के बटन पर टेप लगाया
भाजपा ने आरोप लगाया कि डायमंड हार्बर के फालता में ईवीएम में बीजेपी का बटन टेप लगाकर ब्लॉक किया गया। चुनाव आयोग ने कहा कि जहां भी शिकायतें सही मिलीं, वहां दोबारा चुनाव होंगे। पानीहाटी में ईवीएम पर बीजेपी के बटन पर इंक का दाग होने की शिकायत सामने आई। उसे सैनिटाइजर से साफ किया गया।
हावड़ा में वोट डालने आए बुजुर्ग की मौत
हावड़ा के उदयनारायणपुर में वोट डालने आए एक बुजुर्ग की मौत हो गई। टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी ने दावा किया कि बुजुर्ग अपने बेटे के साथ वोट डालने गए थे। केंद्रीय बलों ने उन्हें धक्का दिया और मारपीट की। बुजुर्ग को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
सुवेंदु के खिलाफ ‘गो बैक’ और ‘चोर-चोर’ के नारे
भवानीपुर में ममता के खिलाफ चुनाव लड़ रहे भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी को घेरकर टीएमसी समर्थकों ने चोर-चोर के नारे लगाए। सुवेंदु एक पोलिंग बूथ का इंस्पेक्शन करने पहुंचे थे। सुवेंदु जब कालीघाट में ममता के आवास से करीब 100 मीटर दूर सड़क से गुजर रहे थे, तब लोगों ने ‘गो बैक’ के नारे लगाए। सुवेंदु ने भी जवाब में जय श्री राम के नारे लगाए।
हावड़ा में वोटरों पर लाठीचार्ज
हावड़ा के बाली विधानसभा क्षेत्र के लिलुआ में बूथ नंबर 151, 152 और 153 पर केंद्रीय बलों ने वोटरों पर लाठीचार्ज किया। आरोप है कि ईवीएम मशीनों में खराबी के कारण वोटर लंबे समय तक लाइन में खड़े थे। बाद में उन्होंने हंगामा किया तो उनपर लाठीचार्ज हुआ।
सुरक्षाबलों और वोटरों के बीच धक्का-मुक्की
साउथ 24 परगना के कैनिंग में टीएमसी उम्मीदवार परेश राम दास ने आरोप लगाया कि एक बूथ पर पोलिंग एजेंट को सीआरपीएफ कर्मियों ने पीटा और बूथ से बाहर घसीट दिया। बूथ से आई तस्वीरों में महिलाएं सहित कई लोग सुरक्षाबलों से धक्का-मुक्की करते दिखे।

बंगाल : 8 एग्जिट पोल में से ६ में भाजपा सरकार
असम में बीजेपी,तमिलनाडु में डीएमके की वापसी केरल में 10 साल बाद यूडीएफ सरकार का अनुमान

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव 2026 के एग्जिट पोल आ गए हैं। सबसे बड़ा उलटफेर पश्चिम बंगाल में है, जहां आठ में से छह पोल भाजपा की ऐतिहासिक जीत और सत्ता परिवर्तन का इशारा कर रहे हैं। वहीं, असम और पुदुचेरी में भाजपा-एनडीए गठबंधन अपनी सत्ता बरकरार रखता दिख रहा है। दक्षिण की बात करें तो केरल में यूडीएफ की शानदार वापसी हो रही है, जबकि तमिलनाडु में द्रमुक गठबंधन आगे है। मैट्रिज के सर्वे के अनुसार, पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी 146 से 161 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल कर सकती है। राज्य में सरकार बनाने के लिए 148 सीटों की आवश्यकता होती है। ऐसे में भाजपा इस जादुई आंकड़े को पार करती नजर आ रही है। पार्टी के पक्ष में 42.5′ वोट शेयर जाने का अनुमान जताया गया है। यह आंकड़ा भाजपा के लिए अब तक का सबसे शानदार प्रदर्शन साबित हो सकता है।


Share

Check Also

चंडीगढ़@मानसा कोर्ट का आदेश…खुद पेश हों मुख्यमंत्री भगवंत मान, नहीं तो ‘जमानत होगी रद्द

Share चंडीगढ़,29 अप्रैल 2026। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से जुड़ी एक बड़ी खबर …

Leave a Reply