-संवाददाता-
अम्बिकापुर,29 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के लिए यह बेहद गर्व और ऐतिहासिक क्षण है। सरगुजा वुडबॉल संघ से आकाश दुबे का चयन भारतीय वुडबॉल टीम में हुआ है। अब वे अंतरराष्ट्रीय मंच पर हांगकांग इंटरनेशनल वुडबॉल चौंपियनशिप 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करते नजर आएंगे। यह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 30 अप्रैल से 4 मई 2026 तक हांगकांग में आयोजित होगी, जहां आकाश दुबे भारतीय टीम का हिस्सा बनकर देश के लिए पदक जीतने का प्रयास करेंगे। आकाश दुबे का भारतीय टीम में चयन होने पर छत्तीसगढ़ वुडबॉल संघ के सचिव जितेंद्र पटेल,के.पी. सिंह, गौरव सिंह,सौरभ सिंहा, रजत सिंह समेत सरगुजा वुडबॉल संघ व सरगुजा जिला बास्केटबॉल संघ परिवार ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur