Breaking News

अम्बिकापुर@विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग में यूजीसी-जेआरएफ फेलोशिप का दे प्रशिक्षण : कुलपति

Share

अम्बिकापुर,29 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) भारत सरकार का एक वैधानिक निकाय है जो शिक्षा, परीक्षा, और अनुसंधान के मानको को सुनश्चित करता है। ऐसे परीक्षा में विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग के छात्र बजरंग देवांगन का चयन वीएच. डी. हेतु प्रतिष्ठित यूजीसी-जेआरएफ केलोशिप के लिए होना बहुत ही हर्ष की बात है। ये बातें विश्वविद्यालय के कुलगुरु एवं कुलपति प्रोफेसर राजेन्द्र लक्पाले ने छात्र बजरंग देवांगन को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कही। उन्होंने विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग के सभी शिक्षको को निर्देश दिया की इस तरह की सफलता भविष्य में सभी विभागों से विद्यार्थियों को मिलनी चाहिए। इसके लिए सतत प्रयाश करे और विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दे। उन्होंने आगे कहा की इस प्रकार की उपलब्धियां विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उक्तुष्टता एवं शोध संस्कृति को सुदृढ़ करती हैं। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. शारदा प्रसाद त्रिपाठी ने छात्र बजरंग देवांगन को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय है तथा अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने छात्र के उज्ज्वल भविष्य एवं शोध कार्य की सफलता की कामना की। छात्र बजरंग देवांगन ने जैव प्रौद्योगिकी में पीएच. डी. हेतु प्रतिष्ठित यूजीसी-जेआरएफ फेलोशिय प्राप्त की है। यह उपलब्धि विभाग के लिए पहली है। उनका शोध कार्य डॉ. अमृता कुमारी पांडा, सहायक प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष, जैव प्रौद्योगिकी के मार्गदर्शन में संपादित किया जाएगा। शोध का विषय ‘पादय वृद्धि प्रोत्साहक सूक्ष्मजीवों से युक्त जैव-फॉर्मुलेशनों की प्रभावशीलता का टमाटर एवं मिर्च फसलों के स्वास्थ्य पर, सरगुजा (छत्तीसगढ़) की लाल एवं जलोढ़ मिट्टी में अध्ययन’ है, जो क्षेत्रीय कृषि उत्पादकता एवं सतत कृषि पद्धतियों के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा।


Share

Check Also

दुर्ग-भिलाई@ दुर्ग ट्रिपल मर्डर केस में आरोपी को मौत की सजा

Share पत्नी-बेटी को जिंदा जलाया,खुद को मरा साबित करने मानसिक रोगी का गला घोंटादुर्ग-भिलाई,29 अप्रैल …

Leave a Reply