- .सांसद चिंतामणि महाराज का भावुक कर देने वाला सूरजपुर प्रवास
- सुख-दुख में साथ सूरजपुर में सांसद चिंतामणि महाराज का संवेदनशील दौरा
- प्रोटोकॉल से परे जनसेवा गांव-गांव पहुंचे सांसद चिंतामणि महाराज
- बिना बुलाए पहुंचे सांसद,ग्रामीण बोले—ऐसा जनप्रतिनिधि पहली बार देखा
- शादी हो या शोक,हर जगह पहुंचे सांसद चिंतामणि महाराज
सूरजपुर,21 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। तपती धूप, व्यस्त कार्यक्रम और लगातार दौरे के बीच यदि कोई जनप्रतिनिधि बिना औपचारिकता के आम लोगों के सुख-दुःख में शामिल हो जाए,तो वह केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं बल्कि संवेदनशील जनसेवा का उदाहरण बन जाता है,ऐसा ही दृश्य हाल ही में सूरजपुर जिले में देखने को मिला, जहां सांसद चिंतामणि महाराज का दौरा जनमानस के दिलों को छू गया।
संगठनात्मक कार्यक्रमों से शुरू हुआ दौरा
जारी कार्यक्रम के तहत सांसद ने अपने प्रवास की शुरुआत भाजपा जिला कार्यालय में उपस्थिति दर्ज कर संगठनात्मक गतिविधियों में भाग लेकर की। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की,इसके बाद वे विभिन्न सामाजिक आयोजनों में शामिल हुए और स्थानीय स्तर पर अपनी सक्रियता दिखाई।
विवाह समारोहों में दी शुभकामनाएं
अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सांसद ने भाजपा जिला महामंत्री शशिकांत गर्ग के परिवार में आयोजित वैवाहिक समारोह में भाग लेकर नवदंपति को आशीर्वाद दिया। इसके साथ ही भैयाथान में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी अमन प्रताप सिंह के विवाह समारोह में भी उन्होंने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई, इसके अतिरिक्त उन्होंने ग्राम पंचायत रैसरी में रामकुमार पैकरा की पुत्री ज्योति, ग्राम पंचायत चेन्द्रा में रामरतन की पुत्री ललिता,ग्राम भाड़ी में शिवनंदन राम की पुत्री दिया कुमारी और रामबरन पैकरा की पुत्री के विवाह समारोह में भी शामिल होकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
शोक की घड़ी में भी पहुंचे संवेदना व्यक्त करने
इस दौरे का सबसे भावुक पहलू तब सामने आया, जब व्यस्त कार्यक्रमों के बीच सांसद को सूरजपुर नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी प्रहलाद राय अग्रवाल के परिवार में शोक की सूचना मिली,सूचना मिलते ही उन्होंने अपने कार्यक्रम में बदलाव किया और तुरंत शोकाकुल परिवार के बीच पहुंच गए, उन्होंने के.के. अग्रवाल की धर्मपत्नी के निधन पर परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं,उनके इस आत्मीय व्यवहार ने शोक संतप्त परिवार को संबल दिया और वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।
बिना निमंत्रण गांव-गांव पहुंचना बना चर्चा का विषय
इस पूरे दौरे की सबसे खास बात यह रही कि सांसद कई स्थानों पर बिना किसी औपचारिक निमंत्रण के पहुंचे। ग्रामीणों ने भावुक होकर कहा कि उनके जैसे साधारण परिवारों के घर सांसद का आना किसी सपने से कम नहीं है,ग्रामीणों का कहना था कि आज तक ऐसा बहुत कम देखने को मिला है कि कोई जनप्रतिनिधि बिना बुलाए उनके सुख-दुःख में शामिल हो,सांसद का यह व्यवहार लोगों के बीच गहरी छाप छोड़ गया है।
चिलचिलाती धूप में लगातार जनसंपर्क
=तेज गर्मी और कठिन परिस्थितियों के बावजूद सांसद का लगातार गांव-गांव जाकर लोगों से मिलना, उनका हालचाल जानना और हर वर्ग के बीच सहजता से घुलना-मिलना यह दर्शाता है कि उनका जुड़ाव केवल औपचारिक नहीं,बल्कि वास्तविक है, यह दौरा इस बात का प्रमाण बनकर सामने आया कि जनप्रतिनिधि यदि चाहे तो सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों में भी जनता के बीच सक्रिय रह सकता है।
जनता के बीच बढ़ी सराहना
सांसद चिंतामणि महाराज के इस दौरे की चर्चा अब पूरे क्षेत्र में हो रही है,लोग खुले तौर पर उनकी सराहना कर रहे हैं और इसे जनसेवा की सच्ची मिसाल बता रहे हैं, स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे जनप्रतिनिधि ही लोकतंत्र की वास्तविक ताकत होते हैं,जो केवल मंचों तक सीमित न रहकर सीधे जनता के बीच पहुंचते हैं और उनके सुख-दुःख में सहभागी बनते हैं।
संवेदनशील नेतृत्व की झलक
सूरजपुर में सांसद का यह प्रवास केवल एक औपचारिक दौरा नहीं रहा, बल्कि यह संवेदनशील नेतृत्व का उदाहरण बन गया है, चाहे विवाह का अवसर हो या शोक की घड़ी—हर परिस्थिति में उपस्थित रहकर उन्होंने यह संदेश दिया कि सच्चा जनप्रतिनिधि वही है, जो हर समय जनता के साथ खड़ा रहे, उनका यह दौरा आने वाले समय में जनप्रतिनिधियों के लिए एक मानक के रूप में देखा जा सकता है, जहां जनसेवा केवल शब्दों तक सीमित न होकर व्यवहार में भी दिखाई देती है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur