Breaking News

बीजापुर@ नक्सल मुक्त हुआ बस्तर तो अफसरों और ठेकेदारों की हुई मौज

Share


घटिया तरीके से बना रहे थे स्कूल भवन,वीडिओ हुआ वायरल तो निर्माण पर चला बुलडोजर
बीजापुर,21 अप्रैल 2026 ।
छत्तीसगढ़ का नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग अब माओवाद से मुक्त हो गया है, सरकारी कामकाज में व्याप्त भ्रष्टाचार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। नक्सलियों के दखल के दौरान कुछ कम होते, वो भी घटिया, वहीं कई निर्माण कार्य तो हुए बिना ही पूरे दर्शा दिए जाते थे। हालात बदले हैं मगर करप्शन की जड़ें अब भी गहरी हैं। इसी का जीता जगता नमूना बीजापुर जिले में देखने को मिला, जहां गांव के एक युवक ने घटिया निर्माण कार्य की पोल खोलता हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया। जब यह मामला परवान चढ़ा तब प्रशासन ने पूरे निर्माण कार्य को बुलडोजर चला कर जमींदोज कर दिया। भैरमगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत चिंगेर में निर्माणाधीन प्राथमिक शाला भवन में गंभीर लापरवाही और घटिया निर्माण का मामला तब खुला,जब इसका एक वीडियो बनाकर स्थानीय युवक ने वायरल किया, तब इस मामले में प्रशासन ने संज्ञान लिया। सोमवार को घटिया निर्माणाधीन स्कूल भवन को जेसीबी चलाकर तोड़ा गया। इस निर्माण कार्य से जुड़े इंजीनियर पर भी कार्रवाई हो सकती है। चिंगेर में बन रहे स्कूल भवन का 5 मिनट का वीडियो एक युवक ने तैयार किया और बताया कि किस तरह नींव की खुदाई किए बिना कांक्रीट पर रॉड लगाया जा रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वायरल वीडियो में निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए गए थे। इसमें दिखाया गया था कि भवन में इस्तेमाल किया गया मटेरियल इतना कमजोर है कि उसे डंडे से आसानी से उखाड़ा जा सकता है।
प्रशासन ने चलवाया बुलडोजर : इस घटिया निर्माण की जैसे ही पोल खुली जिला प्रशासन के निर्देश पर इलाके के एसडीएम ने निर्माण कार्य की जांच कराई। इसके बाद बुलडोजर चलाकर पूरे निर्माण कार्य को ध्वस्त कर दिया गया। गौरतलब है कि बस्तर क्षेत्र में नक्सल प्रभाव कम होने के बाद सरकार और प्रशासन शिक्षा के विस्तार पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। दूरस्थ और अंदरूनी इलाकों में स्कूलों का निर्माण कराया जा रहा है,ताकि बच्चों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिल सकें। लेकिन इस तरह के घटिया निर्माण कार्य इन प्रयासों पर सवाल खड़े करते हैं।
स्थानीय स्तर पर यह भी आरोप लग रहे हैं कि निर्माण कार्य में ठेकेदार और संबंधित इंजीनियर मिलकर घटिया सामग्री का उपयोग कर सरकारी धन का दुरुपयोग कर रहे हैं।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ अंबिकापुर में निजी स्कूल के खिलाफ शिकायत

Share युवा कांग्रेस नेता ने एफआईआर की मांग कीअम्बिकापुर ,21 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। प्रदेश युवा …

Leave a Reply