Breaking News

अम्बिकापुर@चैतन्य देवियों की झांकी शहर के लिए आशीर्वाद : मंत्री राजेश अग्रवाल

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,19 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)। प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय के चोपड़ापारा स्थित सेवा केंद्र नव विश्व भवन में शारदीय नवरात्र पर आयोजित चैतन्य देवियों की झांकी के आठवें दिन सोमवार को कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल शामिल हुए। उन्होंने झांकी को शहरवासियों के लिए आशीर्वाद बताते हुए आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर और आरती के साथ किया। इस अवसर पर मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि ब्रह्माकुमारी बहनों के बीच आकर उन्हें शांति और सकारात्मक ऊर्जा की अनुभूति होती है। पिछले 20 वर्षों से शहरवासियों को चैतन्य देवियों की झांकी के माध्यम से एक साथ नौ देवियों के दर्शन का अवसर मिल रहा है। यह शहर के लिए आशीर्वाद है। उन्होंने आयोजन के लिए ब्रह्माकुमारी बहनों और संस्था के संचालकों का आभार जताया। कार्यक्रम में ट्विंकल और उनके समूह ने महिषासुर मर्दिनी नाटक का प्रभावशाली मंचन किया। इसमें अरविंद गुप्ता ने महिषासुर की भूमिका निभाई। वहीं, ब्रह्माकुमारी बहनों ने उपस्थित लोगों को नशामुक्ति की प्रतिज्ञा भी दिलाई। कार्यक्रम में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोमा श्रीवास्तव,होमगार्ड कमांडेंट शिवकुमार कठौतिया,दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. अरविंद,डॉ. नीलम, अधिवक्ता विनोद दुबे सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। ब्रह्माकुमारी संस्थान की ओर से आयोजित चैतन्य देवियों की झांकी 20 अक्टूबर तक प्रतिदिन शाम 6.30 बजे से रात 10.30 बजे तक श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खुली रहेगी।


Share

Check Also

कोरिया/सरगुजा@ सरगुजा की धरती पर राम वनवास की अमिट स्मृतियां

Share पहाड़ों-गुफाओं में आज भी जीवंत है रामकथा…. राम वनवास की स्मृतियों से जुड़ा सरगुजा,आस्था …

Leave a Reply