Breaking News

कोरबा@दो सड़क हादसे में 2 की मौत..हाइवा और ट्रेलर में हुई भिड़ंत,ड्राइवर की मौत,इधर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचला

Share


कोरबा,19 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के कोरबा में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। एक ओर जहां हाइवा और ट्रेलर की भिड़ंत हो गई,तो वहीं दूसरी ओर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचल दिया। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरु कर दी है।
हाइवा और ट्रेलर में भिड़ंत से एक की मौत : पहली घटना दर्री थाना के अंतगर्त दर्री मुख्य मार्ग पर हुई है,जहां हाइवा और ट्रेलर में भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक वाहन का चालक कैबिन में ही फंसे रह गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी घटना बांकी मोंगरा थाना के बलगी शराब दुकान के पास हुई, जहां अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचल दिया। इस घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान शिव प्रसाद पिता रामस्वरूप (28) को रूप में हुई है, जो कि दीपका का रहने वाला था और निजी कंपनी में काम करता था। शिव शादीशुदा था और उसका 6 साल बच्चा भी है। बजाज पल्सर ष्टत्र 07 ख्क्त 2167 से वह कहीं जा रही था। इस बीच बलगी शराब दुकान के पास अज्ञात भारी वाहन ने उसे टक्कर मार दी।


Share

Check Also

अंबिकापुर@गाय-बैलों को हडिय़ा और घुघरी खिलाकर मनाया सोहराई पर्व, जूठा प्रसाद मानकर ग्रहण करते हैं परिवार के लोग

Share दीपावली के दूसरे दिन निभाई जाती है सदियों पुरानी परंपरा, पशुधन की पूजा से …

Leave a Reply