Breaking News

अम्बिकापुर @ टीएस सिंह के सुझाव पर बनेगा लखनपुर बायपास व लेमरू में वन्यजीव-अनुकूल सडक

Share


अम्बिकापुर,21 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)।
पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव द्वारा केंद्रीय सडक परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को प्रेषित सुझाव पत्र के उपरांत अब अम्बिकापुर-कटघोरा मार्ग पर प्रस्तावित फोरलेन रोड पर लखनपुर में बाईपास के साथ ही साथ लेमरू प्रोजेक्ट के क्षेत्र में वन्य-जीवन अनुकूल सडक का निर्माण होगा। उल्लेखनीय है कि अम्बिकापुर से कटघोरा के मध्य राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 130 को अपग्रेड कर इसे फोरलेन में बदलने की स्वीकृति हो गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग सलाहकार कंपनी के माध्यम से इसके डीपीआर पर काम कर रही है। इस राष्ट्रीय राजमार्ग का एक बड़ा हिस्सा सरगुजा, सूरजपुर एवं कोरबा जिले में उस वन्यक्षेत्र से गुजरता है जिसे लेमरू हाथी प्रोजेक्ट क्षेत्र के रूप में अधिसूचित किया गया है। अतिरिक्त इस मार्ग पर सरगुजा जिले में लखनपुर बस्ती भी है जहां बायपास के अभाव में यातायात का भारी दबाव नगर के बीच से गुजरने वाले मुख्य मार्ग पर है, जिसपर आएदिन सडक दुर्घटना में आमजन को जानमाल का नुकसान उठाना पड़ रहा है। इन परिस्थितियों को लेकर पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने 8 मार्च को केंद्रीय सडक परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को एक पत्र प्रेषित कर 2 बिंदुओं पर अपना सुझाव दिया था। पहला सुझाव लखनपुर नगर पंचायत क्षेत्र को यातायात के दबाव से मुक्त करने के लिए यहां बायपास बनाने का था। वहीं दूसरा सुझाव लेमरू हाथी रिजर्व क्षेत्र में इस सडक के विस्तार को लेकर था। पूर्व उपमुख्यमंत्री ने यह सुझाव दिया था कि इस क्षेत्र में बन रहे इस फोरलेन सडक को भारत माला प्रोजेक्ट के उन नॉर्म के तहत बनाया जाये जिससे इस क्षेत्र के वन्यजीवों को संरक्षण मिले। उन्होंने सुझाव देते हुए पत्र में उल्लेख किया था कि लेमरू हाथी प्रोजेक्ट क्षेत्र में एनिमल बेरिकेटिंग के साथ ही पर्याप्त संख्या में एनिमल अंडरपास बनाये जाएं। पूर्व उपमुख्यमंत्री के सुझावों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग ने 20 अप्रैल को इस मार्ग के लिए डीपीआर बना रही सलाहकार संस्था को इस अनुरूप आवश्यक संसोधन कर डीपीआर देने हेतु पत्र जारी किया, साथ ही पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को इस बात से अवगत कराया है। पूर्व उपमुख्यमंत्री ने केंद्रीय सडक परिवहन मंत्री का आभार जताया है कि उन्होंने इस क्षेत्र के निवासियों और उनके पर्यावरणीय हितों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाया है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ अंबिकापुर में निजी स्कूल के खिलाफ शिकायत

Share युवा कांग्रेस नेता ने एफआईआर की मांग कीअम्बिकापुर ,21 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। प्रदेश युवा …

Leave a Reply