Breaking News

अम्बिकापुर@ अंबिकापुर में निजी स्कूल के खिलाफ शिकायत

Share

युवा कांग्रेस नेता ने एफआईआर की मांग की
अम्बिकापुर ,21 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव विष्णु सिंह देव ने शहर के एक निजी विद्यालय के खिलाफ थाना कोतवाली में शिकायत आवेदन देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। शिकायत में विद्यालय पर कथित भेदभाव, अवैध संचालन और आर्थक अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।विष्णु सिंह देव ने आरोप लगाया है कि विद्यालय ने एक बच्चे को स्थानीय भाषा बोलने के आधार पर प्रवेश देने से इंकार किया, जो शिक्षा के अधिकार और समानता के सिद्धांतों के विपरीत है। साथ ही विद्यालय के बिना वैध मान्यता लंबे समय से संचालित होने का भी आरोप लगाया गया है। शिकायत में विद्यालय द्वारा फीस, किताब, ड्रेस और अन्य मदों में अभिभावकों से बड़ी राशि वसूले जाने की जांच की मांग की गई है। इसके अलावा जिला शिक्षा अधिकारीकी भूमिका की भी निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने की मांग उठाई गई है। शिकायतकर्ता ने कहा है कि यदि प्रशासन उचित कार्रवाई नहीं करता है तो मामले को न्यायालय तक ले जाया जाएगा। फिलहाल प्रशासन और विद्यालय प्रबंधन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। जांच के बाद ही आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।


Share

Check Also

अम्बिकापुर @ संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर सरगुजा संभाग में ‘आकार-2026’ का आयोजन

Share उदयपुर और लखनपुर में 8 से 14 जून तक चलेगा पारंपरिक शिल्प एवं कला …

Leave a Reply