Breaking News

महासमुंद@गांजा तस्करी पर ANTF की बड़ी कार्रवाई…कार से 25 किलो गांजा जब्त,4 अंतरराज्यीय समेत 5 तस्कर गिरफ्तार

Share

महासमुंद,02 फरवरी 2026। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने थाना कोमाखान क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने 25 किलो गांजा जब्त किया है,जिसकी बाजार कीमत करीब 12 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है। इस मामले में ओडिशा के 4 अंतरराज्यीय तस्करों सहित रायपुर के मुख्य खरीददार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजा परिवहन में प्रयुक्त टाटा जेस्ट कार (ष्टत्र 10 ्रस् 9099), जिसकी कीमत करीब 5 लाख रुपये के साथ 2 लाख 03 हजार 100 रुपये नगद और 5 मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। जब्त कुल संपत्ति की अनुमानित कीमत 19 लाख 84 हजार 100 रुपये है।
27वीं कार्रवाई, 2026 में अब तक 2123 किलो से अधिक मादक पदार्थ जब्त : एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की यह कार्रवाई वर्ष 2026 की अब तक की 27वीं बड़ी कार्रवाई है। एएनटीएफ के अनुसार, वर्ष 2026 में अब तक 2123.716 किलो अवैध मादक पदार्थ जब्त किए जा चुके हैं और 68 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से 55 आरोपी राज्य के बाहर के हैं।
ऐसे पकड़े गए आरोपी : 1 फरवरी 2026 को एएनटीएफ को अवैध गांजा परिवहन की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर विधिवत कार्रवाई करते हुए कोमाखान थाना क्षेत्र में आरोपियों के संयुक्त कब्जे से 25 किलो गांजा, परिवहन में प्रयुक्त कार, मोबाइल फोन और नगदी जब्त की गई। इस प्रकरण में रायपुर शिवनगर, शीतला मंदिर के पास, आजाद चौक निवासी बंशी साहू को मुख्य खरीददार बताया गया है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट की धारा 20(बी)(द्बद्ब)(सी) और 29 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


Share

Check Also

बलरामपुर@ बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Share 12 घंटे में 22 स्थायी वारंटी गिरफ्तार,वर्षों से फरार आरोपी भी पकड़ेबलरामपुर,01 जून 2026 …

Leave a Reply